Skip to main content

ताजा खबर

T20 क्रिकेट के नए बादशाह बने जोस बटलर, पोलार्ड को पीछे छोड़ बनाया ये वर्ल्ड ‘रिकाॅर्ड’

T20 क्रिकेट के नए बादशाह बने जोस बटलर, पोलार्ड को पीछे छोड़ बनाया ये वर्ल्ड ‘रिकाॅर्ड’

Jos Buttler (Image Credit- Twitter X)

5 अगस्त, बुधवार को इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए, एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें अब बटलर टी20 क्रिकेट इतिहास में वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड (Kieron pollard) को पीछे छोड़, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

बटलर ने यह मुकाम जारी द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) की ओर से खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ हासिल किया। इस मुकाबले में उन्होंने 20 गेंदों में 6 छक्कों की मदद और 250 के तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद 51* रन बनाए। तो वहीं, इन रनों के साथ ही वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। बटलर ने खेले गए 522 टी20 मैचों में 9 शतक और 105 अर्धशतक की मदद से 14833 रन बनाए। उन्होंने पहले नंबर पर मौजूद पोलार्ड (14803 रन) को पीछे कर दिया हैै।

तो वहीं, इस ऐतिहासिक कारनामे को करने के बाद, बटलर ने पोस्ट मैच के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर कहा “हां, यह सोचना वाकई बहुत बढ़िया है कि T20 में सबसे ज़्यादा रन मेरे नाम हैं। कोई न कोई तो एक दिन इसे पार कर ही लेगा, और शायद उसका नाम वैभव सूर्यवंशी होगा। लेकिन हां, यह गर्व का पल है।”

बटलर ने आगे कहा “मजेदार बात है कि क्रिकेट कितनी तेजी से बदल सकता है। कभी आप ऊपर होते हैं, तो कभी नीचे। कुछ महीने पहले, मैं अपनी फाॅर्म के लिए संघर्ष कर रहा था। और फिर, खासकर पिछले कुछ हफ़्तों में, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अब तक की अपनी सबसे अच्छी बैटिंग कर रहा हूं। इसमें बहुत मजा आया है। आपके पास बस दो ही विकल्प होते हैं। या तो आप हार मान लें या फिर आगे बढ़ते रहने और अपनी फाॅर्म वापस पाने की कोशिश करने की हिम्मत रखें।”

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

क्रमांक खिलाड़ी रन पारी
1 जोस बटलर 14833 482
2 कीरोन पोलार्ड 14803 663
3 क्रिस गेल 14562 455
4 एलेक्स हेल्स 14449 523
5 डेविड वाॅर्नर 14284 438
6 विराट कोहली 14218 413

আরো ताजा खबर

19 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. SL vs IND 1st Test, 5th Day: भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट; मानक सुथार ने झटके 10 विकेट, सीरीज में...

“उनसे बेहतर कोई नहीं”: पूर्व भारतीय गेंदबाज ने ऋषभ पंत को बताया भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली...

“मैं हमेशा तैयार हूं, देखते हैं किस्मत में क्या है” – दूसरे टेस्ट में वापसी को लेकर बोले शोरिफुल इस्लाम

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम  (Shoriful Islam) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। हैमस्ट्रिंग...

SM Trends: 19 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 19 अगस्त, बुधवार को गॉल टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल ने मजाक-मजाक में निरोशन डिकवेला को छक्का मारने की चुनौती दी। डिकवेला ने मजाक...