
Suryakumar Yadav Instagram Story (Pic Source X)
टी20 वर्ल्ड कप में टीम यूएसए ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। अब तक खेले गए तीन मैचों में टीम ने दो बड़ी जीत हासिल की है और भारत के खिलाफ मैच में हार मिली है। लेकिन अमेरिका ने भारत को आसानी से जीतने नहीं दिया। अमेरिका ने पाकिस्तान जैसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। अब उनका अगला मुकाबला आज रात 14 जून को अपनी ग्रुप की टीम आयरलैंड के खिलाफ होगा। लेकिन इस मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
दरअसल, आज का मैच पाकिस्तान के सुपर 8 में पहुँचने का रास्ता तय करेगा। सुपर 8 के लिए हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें ही जाएंगी, लेकिन पाकिस्तान ने 2 मैच हारकर खुद के Qualification को खतरे में ला दिया है। अब बस वह यही दुआ कर रहे हैं की आयरलैंड के खिलाफ मैच में अमेरिका की हार हो जाए ताकि उनके पास सुपर 8 में जाने का मौका बढ़ जाए।
लेकिन शायद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो ही जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, 12 जून को साउथ फ्लोरिडा में हुए भारी बारिश के कारण बहुत सी सड़कों पर पानी भर गया था। इसके बाद भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी हुई और पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पाकिस्तान के लिए बुरी खबर?
14,15 और 16 जून को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में तीन और मैच खेले जाने हैं। 14 जून को यूएसए बनाम आयरलैंड, 15 जून को भारत बनाम कनाडा और 16 जून को पाकिस्तान बनाम आयरलैंड फ्लोरिडा में खेला जाएगा। तीनों दिन भारी बारिश की संभावना है। इसके वजह से USA और पाकिस्तान की टीम पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। दोनों टीमें सुपर 8 के लिए लड़ाई कर रही हैं, ऐसे में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कांटे की टक्कर है।
सह-मेजबान यूएसए 14 जून को ग्रुप ए के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में आयरलैंड से भिड़ेगा और जीत की तलाश में रहेगा। क्योंकि यूएसए की जीत उन्हें सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई करने में मदद करेगी। भले ही खेल रद्द हो जाए, मोनांक पटेल की अगुवाई वाली टीम चार मैचों में पांच अंक लेकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
इसलिए, एक वॉशआउट पाकिस्तान के अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं के लिए हानिकारक साबित होगा क्योंकि वे वर्तमान में तीन मैचों में से केवल एक जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं और उनके नाम पर दो अंक हैं। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम सुपर 8 की दौड़ में बने रहने के लिए चाहेगी की आयरलैंड अमेरिका को हरा दे।
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान की टीम के लिए अपडेट जारी किया
टीम इंडिया के सूर्या भाऊ ने फ्लोरिडा के मौसम का अपडेट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से दिया है। उनकी इस तस्वीर में काले बदल छाए हुए हैं, यानी भारी बारिश की संभावना है। यह खबर सुनकर पाकिस्तान की टीम की सिट्टी बिट्टी गुल हो चुकी होगी। अगर बारिश के वजह से आज का मैच रद्द हुआ तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 से आज ही एलिमिनेट हो जाएगी।
देखें सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी
Suryakumar Yadav Instagram Story (Pic Source X)
IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी
राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

