Skip to main content

ताजा खबर

Suresh Raina ने कहा-रोहित की बल्लेबाजी में है अलग बात, तो शुभमन गिल को बताया दूसरा विराट

Suresh Raina ने कहा-रोहित की बल्लेबाजी में है अलग बात तो शुभमन गिल को बताया दूसरा विराट

(Image Credit- Instagram)

Suresh Raina ने कई सालों तक टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, जहां उनकी बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग कमाल की होती थी। वहीं अब रैना ने कुछ खिलाड़ियों को लेकर अहम बयान दिए हैं, जिसमें रोहित और गिल का नाम शामिल है। ऐसे में अपने बयानों में रैना ने कई बड़े दावे कर दिए हैं, जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे।

Suresh Raina को बेस्ट बल्लेबाज लगते हैं रोहित शर्मा

Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें Suresh Raina ने पहले रोहित को लेकर बयान था। रैना ने अपने बयान में कहा कि- रोहित शर्मा जब 20-25 ओवर खेलते हैं तो लगता है कि मैच कहीं नहीं जाने वाला, वो लय के साथ और टाइमिंग से बल्लेबाजी करते हैं। आगे रैना ने बोला कि-मुझे लगता है कि रोहित जब अपने जोन में आते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि उनसे बेस्ट बल्लेबाज कोई इस दुनिया में है।

शुभमन गिल को लेकर क्या बोले रैना?

वहीं दूसरे वीडियो में Suresh Raina ने शुभमन गिल को लेकर बात की, इस दौरान उन्होंने युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान दे दिया। रैना ने कहा कि- शुभमन गिल टीम इंडिया के अगले विराट कोहली हैं, कम उम्र में भी गिल में काफी समर्पण है और वो प्रेशर में चीजों संभाल लेते हैं। रैना ने आगे कहा कि – उप-कप्तान बनाकर गिल पर भरोसा दिखाया गया है, मुझे लगता है वो चीजें संभाल लेगा और वो कड़ी मेहनत के साथ चीजों को जल्दी सीखता है। वहीं रैना ने दावा किया कि चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भी बन सकते हैं और रैना ने बोला कि मैं चाहता हूं गिल को पता चले की विराट ने कितनी मेहनत की है।

गिल को लेकर ये बयान दिया है Suresh Raina

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

Suresh Raina ने इस वीडियो में की रोहित को लेकर बात

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

चैंपियंस ट्रॉफी का कब से हो रहा है आगाज?

*19 फरवरी से पाकिस्तान में होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज।
*जहां पहले मैच में होस्ट पाकिस्तान का मैच न्यूजीलैंड टीम से होगा।
*टीम इंडिया के सभी मैच इस बार दुबई के मैदान पर खेले जाएंगे।
*भारत के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त 

Afghanistan vs Canada (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम...

T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड

AFG vs CAN: Ibrahim Zadran (image via JioHotstar) अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, AFG vs CAN (image via getty) अफगानिस्तान ने गुरुवार, 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...

T20 WC 2026: कनाडा को 82 रनों से हराकर ग्रुप D में तीसरे नंबर पर रही अफगानिस्तान, देखें मैच 39 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल

Afghanistan (Image Credit- Twitter X) कनाडा के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में 82 रनों से जीत दर्ज कर, टूर्नामेंट को एक...