Skip to main content

ताजा खबर

Stats: भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, बुमराह की बराबरी की 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

25 साल के युवा भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि वह अब भारतीय टीम के लिए के लिए खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में, सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 नवंबर को हुए दूसरे टी20 मैच में खेलने से पहले अर्शदीप के नाम टी20 क्रिकेट में 88 विकेट दर्ज थे, तो वहीं इस मुकाबले में विरोधी टीम के खिलाड़ी रायन रिकल्टन को आउट करने के बाद, अर्शदीप भारत के लिए टी20 क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

अर्शदीप के अब 89 टी20 विकेट हो गए हैं, और उन्होंने इतने विकेट हासिल करने के लिए बुमराह से 12 मैच कम भी खेलें हैं। लेकिन बुमराह की टी20 क्रिकेट में इकाॅनमी (6.27) के मुकाबले अर्शदीप सिंह की इकाॅनमी (8.32) कहीं ज्यादा है।

टी20I क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंक
खिलाड़ी
मैच
पारी
विकेट
इकाॅनमी
औसत
1
युजवेंद्र चहल
80
79
96
8.19
25.09
2
भुवनेश्वर कुमार
87
86
90
6.96
23.10
3
जसप्रीत बुमराह
70
69
89
6.27
17.74
3
अर्शदीप सिंह
58
58
89
8.32
18.68
4
हार्दिक पांड्या
107
95
87
8.17
26.57
5
आर अश्विन
65
65
72
6.90
23.22

तीसरे टी20 में भारत का सामना अब साउथ अफ्रीका से 13 को

गौरतलब है कि इस समय साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के अभी तक दो मैच खेल जा चुके हैं। पहले मैच को भारत ने 61 तो दूसरे मैच को मेजबान साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से अपने नाम किया था। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मैच 13 नवंबर, बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा।

साथ ही बता दें कि अगर अर्शदीप सिंह इस मैच में दो और विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत की ओर से टी20 फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बन सकते हैं। अर्शदीप 90 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...