Skip to main content

ताजा खबर

SRH SWOT Analysis for IPL 2025: जानें सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत और कमजोरी के बारे में 

Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X)

SWOT Analysis of Sunrisers Hyderabad (SRH) for IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है। ऑक्शन के दोनों दिनों का लेखा-जोखा बताएं तो 182 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने मिलकर खरीदा, जिसमें से 62 विदेशी खिलाड़ी थे।

सभी टीमों ने मिलाकर कुल 8 राइट टू मैच कार्ड (RTM) का इस्तेमाल किया। साथ ही इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। साथ ही देशी-विदेशी मिलाकर कुल 395 खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

तो वहीं इस ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की बात करें तो टीम ने कुल 15 खिलाड़ियों को खरीदा है। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीम ने 44.80 करोड़ रुपए खर्चे। इस ऑक्शन के बाद सनराइजर्स बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में काफी मजबूत नजर आ रही है।

टीम की गेंदबाजी लाइनअप में मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल और कप्तान पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, तो बल्लेबाजी में हेनिरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे आक्रामक खिलाड़ी भी मौजूद हैं। खैर, आइए देखते हैं आईपीएल 2025 के लिए SRH टीम का फुल SWOT Analysis:

Sunrisers Hyderabad (SRH) Full Squad for IPL 2025

पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व ताइदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस , अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी

Sunrisers Hyderabad Strengths

आईपीएल 2025 में हैदराबाद टीम की सबसे बड़ी ताकत के रूप में उसकी बल्लेबाजी है। टीम में कई हार्ड हिटर मौजूद है, जो अपने दम पर टीम को आसानी से मैच जिता सकते हैं। टीम के टाॅप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन मौजूद है। तो मिडिल ऑर्डर में नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन जैसे सुपरस्टार मौजूद हैं। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस का विनिंग माइंडसेट टीम की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।

Sunrisers Hyderabad Weaknesses

आईपीएल आईपीएल 2025 में हैदराबाद टीम की कमजोरी के बारे में बात की जाए तो मेगा ऑक्शन के बाद भी टीम में कोई स्टार टी20 बाॅलर नहीं है। हालांकि, टीम काफी अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं है, जिसे देख आप कह सकते हैं, कि अगर टीम को एक ओवर में जीतन के लिए 10 रन बचाने हो, तो वो गेंदबाज यह काम कर देगा।

Sunrisers Hyderabad Opportunities

अवसर के रूप में आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की स्पिन गेंदबाजी होगी। टीम ने इस मेगा ऑक्शन में राहुल चहर और अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा को अपने साथ जोड़ा है। जो स्पिन ट्रैक पर काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा नितीश रेड्डी का साथ देने के लिए हर्षल पटेल मौजूद हैं, जो समय आने पर कुछ उपयोगी पारी खेल सकते हैं।

Sunrisers Hyderabad Threats

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2025 की टीम को देखकर आपको लग ही नहीं सकता है, कि टीम के लिए कोई खतरा भी है। हालांकि, फिर भी टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रूप में खतरा है। वह हाल में ही करीब 1 साल बाद इंजरी से वापसी कर रहे हैं। अगर वह चोटिल हुए, तो यह टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...