Skip to main content

ताजा खबर

Sourav Ganguly का Vitality Blast में धुआंधार बैटिंग करते वीडियो हुआ वायरल, लेकिन लोगों ने उठाए ये सवाल?

Sourav Ganguly का Vitality Blast में धुआंधार बैटिंग करते वीडियो हुआ वायरल लेकिन लोगों ने उठाए ये सवाल

Sourav Ganguly Vitality BLast (Source X)

पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने 2006 में विटेलिटी ब्लास्ट (Vitality Blast) टी-20 टूर्नामेंट में नॉर्थम्पटनशायर का प्रतिनिधित्व किया था।

अब आप सोच रहे होंगे कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध के मुताबिक विदेशी टी-20 लीग खेलने से प्रतिबंधित किया गया है, तो फिर सौरव गांगुली कैसे विदेशी लीग में खेल सकते हैं? आपको बता दें कि, गांगुली का नॉर्थम्पटनशायर के साथ कार्यकाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले का है।

Vitality Blast में कैसा था सौरव गांगुली का प्रदर्शन?

52 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2006 में इंग्लैंड में हुए Vitality Blast में नॉर्थम्पटनशायर के लिए 9 मैच खेले थे और 27.50 की औसत और 104.76 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

नॉर्थम्पटन में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ एक मैच में उनकी सर्वश्रेष्ठ 73 रन की पारी मात्र 51 गेंदों पर आई थी। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने रन आउट होने से पहले अपनी शानदार पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए थे।

इस साल मई में टूर्नामेंट के आधिकारिक एक्स हैंडल द्वारा 2006 के सीजन के दौरान विटालिटी ब्लास्ट में गांगुली की बल्लेबाजी का एक मोंटाज साझा किया गया था जो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो देखें- Sourav Ganguly batting in the Vitality Blast in 2006

टी20 फॉर्मेट में सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

गांगुली की बात करें तो पूर्व भारतीय कप्तान ने 77 टी-20 मैच खेले और 25.01 की औसत और 107 की स्ट्राइक रेट से 1726 रन बनाए, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 26.06 की औसत से 29 विकेट चटकाए।

हालांकि उन्होंने कभी भी इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया, लेकिन पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वारियर्स के लिए खेला था। उन्होंने आईपीएल में 59 मैच खेले और 25.45 की औसत और 106.81 की स्ट्राइक रेट से 1349 रन बनाए, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी के मोर्चे पर, उन्होंने 7.89 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...