Skip to main content

ताजा खबर

Social Media Trends: जाने 8 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

Social Media Trends: जाने 8 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

social media trends

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच खेले गए मुकाबले में इंडिया बी ने 76 रनों से जीत दर्ज की। 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया-ए की टीम 53 ओवर में 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मैच के दौरान ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने भले ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी छाप ना छोड़ी हो, लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा है। नीतीश रेड्डी ने डाइव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

वहीं इंडिया-बी के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋषभ पंत को खुशी-खुशी शुबमन गिल की अगुवाई वाली इंडिया ए के huddle में शामिल हो गए। इस दौरान गिल टीम की प्लानिंग डिसकस कर रहे थे।

इसके अलावा मैच में आकाश दीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट अपने नाम किए। उनमें से एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर का था। उन्होंने सुंदर को एक बेहतरीन स्विंग गेंद पर बोल्ड कर दिया और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर क्रिकेट जगत ने उन पर खूब प्यार लुटाया। वहीं साथी खिलाड़ियों ने भी गिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...