Skip to main content

ताजा खबर

Smriti Mandhana: WBBL के आगामी सीजन में धमाल मचाने को तैयार स्मृति मंधाना, इस टीम के साथ जुड़ीं

Smriti Mandhana: WBBL के आगामी सीजन में धमाल मचाने को तैयार स्मृति मंधाना, इस टीम के साथ जुड़ीं

Smriti Mandhana (Pic Source-X)

महिला बिग बैश लीग (WBBL) में खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट होने का सिलसिला जारी है और इसी क्रम में गत चैंपियन एडिलेड स्ट्राइकर्स ने भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को प्री ड्रॉफ्ट के तहत साइन किया है। अब भारतीय ओपनर आगामी WBBL सीजन में अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए नजर आएंगी। वहीं WBBL में खेलने को लेकर स्मृति मंधाना ने खुशी जाहिर की है।

एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार होने के बाद मंधाना (Smriti Mandhana) ने कहा कि जाहिर है कि महिला बिग बैश लीग में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए उत्सुक हूं और स्ट्राइकर्स जैसी सफल टीम के लिए खेलना वाकई खुशी की बात है। एक बार फिर से लीग में खेलने का मौका मिलने से उत्साहित हूं।

तीन अलग-अलग टीमों से खेल चुकी हैं स्मृति मंधाना

उन्होंने आगे कहा कि, मैं ल्यूक के साथ अपने काम को जारी रखने के लिए रोमांचित हूं। उनके साथ काम करने का पिछला अनुभव फायदेमंद रहा है। मैं इसे और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि ल्यूक विलियम्स महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच हैं। इसके अलावा यह जोड़ी द हंड्रेड वुमेन्स में सदर्न ब्रेव के लिए एक साथ काम कर चुकी है।

आपको बता दें कि स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) इस लीग में अब तक तीन अलग-अलग तीन टीमों की ओर से खेल चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने नियमित रूप से टूर्नामेंट में नहीं खेला है। मंधाना ने डब्ल्यूबीबीएल 2016/17 के सीजन में ब्रिस्बने हीट के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद 2018/19 सीजन में होबार्ट हरिकेन्स और 2021/22 सीजन में सिडनी थंडर की ओर से मंधाना खेलती हुई नजर आईं।

बता दें कि महिला बिग बैश लीग के 2022 और 2023 सीजन में भारतीय स्टार ओपनर ने अलग-अलग कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था। WBBL में उनके आंकड़ों की बात करें, तो स्मृति मंधाना ने 36 पारियों में 24.50 की औसत से 784 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक है।

আরো ताजा खबर

IPL ही सेट कर रहा है नया ट्रेंड – T20 में बल्लेबाजों की सोच बदलने पर करुण नायर का बड़ा बयान

Karun Nair’s huge statement on shift in mindset in T20 format (image via getty) सीनियर बल्लेबाज करुण नायर का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 में देखि गई बहुत आक्रामक बल्लेबाजी...

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...