Skip to main content

ताजा खबर

SMAT में मोहम्मद शमी ने बल्ले से मचाया धमाल, 188 की स्ट्राइक रेट से ठोके 32* रन

Mohammed Shami (Photo Source: X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का 127वां मुकाबला 9 दिसंबर को बंगाल और चंडीगढ़ के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए तूफानी पारी खेली, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। शमी के चलते ही बंगाल ने 159 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया है।

मोहम्मद शमी ने 17 गेंदों में बनाए नाबाद 32 रन

चंडीगढ़ के खिलाफ बंगाल की बैटिंग यूनिट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने मात्र 70 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक पोरेल (8), सुदीप कुमार (0), शकीर गांधी (10), वी चैटर्जी (28) और शाहबाज अहमद (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।

मोहम्मद शमी 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने 17 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की नाबाद पारी खेल टीम का टोटल 159 तक पहुंचाया। इस दौरान शमी का स्ट्राइक रेट 188.24 का था।

MOHAMMED SHAMI MADNESS WITH BAT IN SYED MUSHTAQ ALI KNOCK-OUTS. 🤯👌 pic.twitter.com/rAG0bAPPSF

— Johns. (@CricCrazyJohns) December 9, 2024

चंडीगढ़ के गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो जगजीत सिंह ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट झटके। वहीं, राज बावा ने दो विकेट चटकाए।

BGT के आखिरी दो मैचों में खेल सकते हैं शमी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं, एक सूत्र के मुताबिक शमी की किट बैग पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेज दी गई है। बता दें, शमी लंबे समय से टखने की चोट के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेला था।

शमी की वापसी को लेकर भारतीय कप्तान ने दिया यह बयान

एडिलेड टेस्ट के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शमी की वापसी को लेकर बात करते हुए बताया, “शमी के लिए टीम के दरवाजे खुले हैं,  हम उन पर नजर बनाए रखे हुए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए शमी के घुटने में फिर से सूजन आ गई थी,  जिसने उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारियों में बाधा डाली है और हमें शमी को लेकर काफी ध्यान रखना होगा। हम नहीं चाहते कि वो यहां खेलने आए और फिर से उनको कुछ हो जाए, इसलिए उनका 100 प्रतिशत फिट होना जरूरी है।”

আরো ताजा खबर

“अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट!” – सौरव गांगुली के जन्मदिन पर रिलीज हुआ बायोपिक ‘DADA’ का फर्स्ट लुक, दादा ने दिया रिएक्शन

Sourav Ganguly reacts as Rajkummar Rao’s first look from Dada drops on his birthday (image via X) बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के आइकॉनिक शर्टलेस सेलिब्रेशन को किया...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 4th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड के...

जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं भारतीय टीम के कोच: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के जिम्बाब्वे दौरे 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीसीसीआई के सेंटर...

‘हम गेम को सही से रीड नहीं कर पाए’ – शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का ईमानदारी भरा कबूलनामा

Gautam Gambhir’s honest admission after third T20I loss (image via getty) ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के हाथों भारत की 125 रनों की करारी हार के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर...