
Social Media Trends Of 28 August
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सबसे बड़े पद की जिम्मेदारी मिली है। वह दिसंबर में अगले चेयरमैन का पदभार संभालेंगे। आईसीसी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इस हाई-प्रोफाइल पद के लिए एकमात्र नॉमिनेटेड व्यक्ति हैं, यानी बिना किसी विरोध के जय शाह इस पद के लिए चुने गए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन के लिए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं हो पाई थी। हालांकि अब आगामी सीजन में जहीर खान के Mentorship में लखनऊ टीम जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी।
इंग्लैंड के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड मलान ने आज यानी 28 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। डेविड मलान को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है और वो इंग्लैंड के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक भी रहे हैं।
150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर
WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला
“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा
29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

