
SL vs NZ (Photo Source: Getty Images)
SL vs NZ, 2nd ODI Match Preview (मैच प्रीव्यू):
श्रीलंका (Sri Lanka) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 17 नवंबर को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका ने पहले वनडे में 45 रनों (DLS नियम) से जीत दर्ज की थी। मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे।
अविष्का फर्नांडो ने 115 गेंदों में 100 और कुसल मेंडिस ने 128 गेंदों में 143 रन की पारी खेली थी। बारिश के चलते न्यूजीलैंड को फिर 27 ओवरों में 221 रनों का DLS टारगेट मिला, लेकिन टीम 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना पाई। दिलशान मदुशंका ने 4 ओवर में 39 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे।
SL vs NZ, 2nd ODI Match Details (श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच डिटेल्स):
जानकारी
मैच
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे
वेन्यू
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय
17 नवंबर, दोपहर 2ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Sony LIV App & FanCode App & Website
SL vs NZ Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
103
श्रीलंका ने जीते
42
न्यूजीलैंड ने जीते
52
नो रिजल्ट
08
टाई
01
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
पल्लेकेले इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। यहां तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, स्पिनरों के लिए चीजें आसान रहती है। यहां हमें 350+ से अधिक का टोटल देखने को मिल सकता है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
श्रीलंका (Sri Lanka):
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, महिश तीक्षणा, जेफरे वेंडरसे, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो
न्यूजीलैंड (New Zealand):
विल यंग, टिम रॉबिन्सन, हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, जैकोब डफी
यहां देखें- Sri Lanka vs New Zealand, 2nd ODI Dream11 Prediction
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस ने पहले वनडे मैच में 128 गेंदों में 17 चौके और 2 छक्कों की मदद से 143 रन की शानदार पारी खेली थी। वह दूसरे वनडे में भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- जैकोब डफी
न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकोब डफी ने पहले वनडे में 8.2 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वह दूसरे वनडे में भी फॉर्म बरकरार रख सकते हैं।
SL vs NZ, 2nd ODI Today’s Match Prediction: श्रीलंकाई टीम दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी
सिनैरियो 1
श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 210-220
श्रीलंका ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 300-310
श्रीलंका ने जीत दर्ज की
यहां देखें- Sri Lanka vs New Zealand, 2nd ODI Live Score
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

