Skip to main content

ताजा खबर

SL vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने फेंका धमाकेदार अंतिम ओवर, 8 रन किए डिफेंड और झटके 3 महत्वपूर्ण विकेट

Glenn Philips (Pic SOurce-X)

10 नवंबर को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दांबुला में पांच रन से हराया। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दें कि, न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए। टीम की ओर से विल यंग ने 30 रनों की पारी खेली जबकि जोश क्लार्कसन ने 24 रनों का योगदान दिया। मिचेल सैंटनर ने 19 रन बनाए। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड टीम की ओर से कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

मेजबान की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई और कीवी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला। Wanindu Hasaranga ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मथीशा पथिराना ने 3 विकेट अपने नाम किए।

ग्लेन फिलिप्स की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को हराया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम के भी लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और इसी वजह से मेजबान इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाया। बता दें कि, श्रीलंका को अंतिम ओवर में मैच जीतने के लिए 8 रन की जरूरत थी और न्यूजीलैंड की ओर से यह ओवर ग्लेन फिलिप्स फेकने आए थे।

#NZvsSL GLENN PHILIPS DEFENDED 8 RUNS IN THE FINAL OVER FOR KIWIS🤯

– Phillips took 3 wickets in the 20th over

-SriLanka needed 8 runs from 6 balls:

-Glenn Philips bowling for Kiwis then,

1, W, W, 1, W and won the game for Blackcaps🥶

pic.twitter.com/BWFRxhGjlU

— Shreya Aradhya (@ShreyaAradhya) November 11, 2024

ग्लेन फिलिप्स ने अपने इस ओवर की पहली गेंद पर सिर्फ एक रन दिया जिसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने पाथुम निस्संका को आउट कर अपनी टीम को मैच में वापसी दिलाई। पाथुम निस्संका ने इस मैच में 52 रन बनाए हालांकि वो अपनी टीम को मैच जिताने में नाकाम रहे। इसकी अगली ही गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने पाथिराना को आउट किया और कीवी टीम को मैच में आगे कर दिया।

इस ओवर की चौथी गेंद पर नुवान थुसारा ने एक रन लिया जबकि पांचवीं गेंद पर फिलिप्स ने महीष तीषणा को आउट कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दो मैच की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...