Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND, 3rd ODI: 20वें ओवर में मिली भारत को पहली सफलता, अक्षर पटेल ने पथुम निसांका को भेजा पवेलियन

Axar Patel & Pathum Nissanka (Photo Source: Getty Images)

SL vs IND, 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 7 अगस्त को आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। भारतीय गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए काफी देर तक संघर्ष करना पड़ा।

अक्षर पटेल ने श्रीलंका की पारी के 20वें ओवर में पथुम निसांका को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। श्रीलंका ने शानदार शुरुआत के बाद 89 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है।

अक्षर पटेल ने इस तरह पथुम निसांका को भेजा पवेलियन

अक्षर पटेल द्वारा डाले गए 20वें ओवर की पहली तीन गेंदों का सामना अविष्का फर्नांडों ने किया था। पहली दो गेंदों पर फर्नांडो कोई रन नहीं ले पाए थे। फिर तीसरी गेंद को मिड-विकेट की ओर मारकर वह एक रन के लिए भागे और स्ट्राइक पथुम निसांका को दिया। ओवर की चौथी गेंद डॉट हुई और फिर पांचवीं गेंद पर पथुम निसांका विकेट गंवा बैठे।

निसांका ने स्लॉग-स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया था, लेकिन टॉप-एज लगा और कवर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक अच्छा कैच पकड़ा। पथुम निसांका ने 65 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली।

यहां देखें पथुम निसांका के आउट होने का वीडियो-

“Axar Patel first wicket in 3rd ODI
What a great Ball by axar”#INDvsSLpic.twitter.com/bU5svxHAXA

— Mysterious⁴⁵ (@mysterious45_) August 7, 2024

तीसरे वनडे में भारत ने किए दो बड़े बदलाव

श्रीलंकाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में इस वक्त 1-0 से आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच टाई हुआ था, वहीं दूसरे मैच में भारत को 32 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। पहले दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने तीसरे वनडे के प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। मैनेजमेंट ने केएल राहुल और अर्शदीप सिंह को ड्रॉप कर ऋषभ पंत और रियान पराग को टीम में शामिल किया है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका भी आईं नजर; वायरल हुआ नया लुक

Hardik Pandya Offers Prayers at Tirupati Balaji with Mahika Sharma Ahead of Team India Return (image via X) रविवार, 2 अगस्त को भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा के साथ...