Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND, 1st Test: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

SL vs IND, 1st Test: India Opted to bat first (image via SonyLiv)
SL vs IND, 1st Test: India Opted to bat first (image via SonyLiv)

15 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आइए, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर एक नजर डालते हैं।

टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

पिच रिपोर्ट

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 600 रन भी बनाए हैं और कभी-कभी वे 120 रन पर ऑल-आउट भी हुई हैं। तो साफ है कि यहां दो तरह की पिचें होती हैं। आज वाली पिच बहुत अच्छी लग रही है। ऐसा लग रहा है कि पूरी पिच पर घास है, इसलिए कहीं भी ऊबड़-खाबड़ या खराब हिस्से नहीं हैं। अगर आप इसे देखें, तो पिच बहुत शानदार दिख रही है, जिससे मुझे लगता है कि यहां बैटिंग करना काफी आसान होना चाहिए।

SL vs IND: हेड टू हेड रिकाॅर्ड टेस्ट में

इस दौरे से पहले दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड मैचों की बात करें, तो भारतीय टीम का पलड़ा मेजबान श्रीलंका पर भारी नजर आ रहा है। साल 1982 से दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आ रही हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 46 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की, जबकि श्रीलंका 7 मैच जीतने में सफल रही है। साथ ही 17 मैच दोनों टीमों के बीच अभी तक ड्रा या फिर नो रिजल्ट वाले रहे हैं।

कुल मैच खेले  46
श्रीलंका ने जीते 07
भारत ने जीते 22
ड्राॅ/नो रिजल्ट 17
सबसे पहला मैच सितंबर 17, 1982 (मैच ड्राॅ)
हालिया मैच मार्च 12, 2022 (भारत ने जीता)

আরো ताजा खबर

जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला...

IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

Why Elevating Kieron Pollard to Head Coach Is the Perfect Move for Mumbai Indians Ahead of IPL 2027 (image via getty) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, महज तीन ओवर में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tilak Varma with Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने एक बड़ी...

NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: India defeated New Zealand by 4 wickets (image via getty) 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज...