Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: पहले वनडे मैच के POTM डुनिथ वेल्लालेग ने भारत के खिलाफ बाॅलिंग प्लानिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

Dunith Wellalage (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका (SL vs IND) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। तो वहीं इस लो स्कोरिंग मुकाबले में Dunith Wellalage को 65 गेंदों में 67* रनों की मैच विनिंग नाबाद पारी के लिए, प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

साथ ही मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंका एक समय लड़खड़ा गई थी, लेकिन इसके बाद डुनिथ अंत तक डटे रहे और टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया। साथ ही जब भारत श्रीलंका से मिले 231 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो 21 वर्षीय ऑलराउंडर ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए इनफाॅर्म रोहित शर्मा (58) और शुभमन गिल (16) के बड़े विकेट हासिल किए।

तो वहीं यह मैच खत्म होने के बाद डुनिथ ने कहा है उन्होंने मैच में सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका की 56 रनों की पारी से प्रेरणा ली थी, और उन्हें पता था कि भारत के पास क्वालिटी बाॅलिंग लाइन-अप है, इस वजह से मुकाबले में वह सिर्फ अपनी गलतियों को सीमित और साझेदारी करना चाहते थे, जिससे कि टीम को मदद मिले।

Dunith Wellalage ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के खिलाफ पहला वनडे मैच खत्म होने के बाद दुनिथ ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- उनके पास बहुत सारे अनुभवी गेंदबाज हैं, इसलिए जितना अधिक हम अपनी गलतियों को सीमित कर सकते हैं, उतना ही हम उन पर दबाव बना सकते हैं। मैं पथुम निसांका को काफी बल्लेबाजी करते हुए देख रहा था।

मैंने एक योजना बनाते हुए उनकी बल्लेबाजी को अपने दिमाग में रखा। यदि आप पिच को देखें तो यह स्पिन गेंदबाजी को मदद करने वाली पिच थी। मैंने गेंदबाज पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाने और साझेदारियां बनाने की कोशिश की।

डुनिथ ने आगे कहा- हमें पता था कि विकेट स्पिन कर रहा है, तो चैरिथ असलांका ने मुझसे कहा था कि मैं पावरप्ले में गेंदबाजी करूंगा। मुझे पिच से भी अच्छी मदद मिली। मैं उस समय रोहित को सिर्फ विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि मुझे पता था कि पिच से कितनी मदद मिल रही थी।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...