Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: “कमाल की FITNESS….”- Virat Kohli ने डाइव लगाते हुए पकड़ा कैच, वायरल हुआ वीडियो

SL vs IND कमाल की FITNESS- Virat Kohli ने डाइव लगाते हुए पकड़ा कैच वायरल हुआ वीडियो

SL vs IND, Virat Kohli Catch (Photo Source: X/Twitter)

श्रीलंका और भारत के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो में खेला जा रहा है। मेजबान ने पहले बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को 231 रनों का लक्ष्य दिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी कमाल की फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, खेल की दोनों ही पारियों में उनकी एनर्जी कभी कम नजर नहीं आती है। इसके साथ ही वह अपनी फिटनेस के चलते मैदान में मुश्किल कैचों को आसान भी बना देते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान 35 साल के विराट कोहली ने डाइव लगाते हुए कैच पूरा किया, लेकिन दुर्भाग्यवश एज नहीं लगा था और बल्लेबाज को नॉट-आउट करार दिया गया।

टॉप-क्लास फील्डिंग से हमेशा सबको चौंकाते हैं Virat Kohli

श्रीलंका की पारी का 27वां ओवर वाशिंगटन सुंदर ने डाला था। ओवर की तीसरी गेंद पर सुंदर ने पथुम निसांका (56) को आउट किया था। अगली गेंद पर क्रीज पर आए नए बल्लेबाज दुनिथ वेलालागे ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया था। विराट कोहली (Virat Kohli) सेंकड स्लिप पर तैनात थे, और गेंद पर नजरें जमाए हुए उन्होंने कैच पूरा किया।

वाशिंगटन सुंदर ने LBW के लिए अपील की और ऑन-फील्ड अंपायर ने वेलालागे को आउट करार दिया। दुनिथ वेलालागे ने रिव्यू लिया, जिसमें पता चला कि गेंद स्टंप्स को मिस कर रही है।

यहां देखें विराट कोहली के कैच का वीडियो-

दुनिथ वेलालागे ने खेली 67 रनों की नाबाद पारी

भारत के खिलाफ पहले वनडे में श्रीलंकाई बल्लेबाज स्ट्रगल करते हुए नजर आए। पथुम निसांका और दुनिथ वेलालागे की अर्धशतकीय पारी के बल पर टीम 230 रन के सम्मानजनक टोटल पर पहुंच पाई। दुनिथ वेलालागे ने 65 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, भारत के लिए अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2-2 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...