Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: वनडे सीरीज में अय्यर के स्पिन का भी दिखेगा जलवा, नेट्स में जमकर किया अभ्यास

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

श्रीलंका और भारत के बीच टी-20 सीरीज के बाद अब 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेली जानी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। वहीं अब वनडे सीरीज जीतने पर मेहमान टीम की नजर है। इस बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में होने वाले पहले वनडे मैच से पहले गेंदबाजी अभ्यास करते हुए नजर आए।

श्रेयस पार्ट-टाइम स्पिन गेंदबाज हैं और कई मौकों पर गेंदबाजी कर चुके हैं। उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 125 गेंदे फेंकी हैं, लेकिन उन्हें अभी तक एक विकेट भी नहीं मिला है। हालांकि, घरेलू और लीग क्रिकेट में श्रेयस अय्यर के नाम 10 विकेट है।

दरअसल, आज बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा की है, जिसमें सभी खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। इस अभ्यास सत्र के दौरान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी भी की।

यहां देखिए वीडियो:

T20I Series ✅

It’s now time for ODIs 😎🙌#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/FolAVEn3OG

— BCCI (@BCCI) August 1, 2024

बता दें कि, श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत की ओर से अंतिम दो ओवर रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने फेंके थे। श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए अंतिम 2 ओवर में 9 रनों की जरूरत थी, लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और यह मैच सुपर ओवर तक गया। इसके बाद भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।

श्रेयस अय्यर की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था, जिसमें दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 52 रन बनाए थे। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी श्रेयस अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया था। उन्होंने 11 पारियों में दो शतक और तीन अर्धशतक की बदौलत 530 रन बनाए थे।

अय्यर ने अभी तक 54 वनडे पारियों में 5 शतक और 18 अर्धशतक की बदौलत 49.65 की औसत से 2383 रन बनाए हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

3 खिलाड़ी जो IPL 2027 में LSG के कप्तान के तौर पर कर सकते हैं ऋषभ पंत को रिप्लेस

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। यह फैसला आईपीएल 2026 के एक मुश्किल सीजन के बाद आया है,...

IPL फाइनल के इतिहास में टॉप-5 ऑल-राउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर डालें नजर

IPL: Jacques Kallis (image via X) किसी भी क्रिकेट टीम के लिए ऑलराउंडर बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में तो इनकी अहमियत और भी ज्यादा होती है। जहां...

31 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. PAK vs AUS, 1st ODI: डेब्यू पर अराफात मिन्हास के पांच विकेटों की बदौलत पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की अपने शानदार वनडे...

IPL 2026: RCB vs GT फाइनल मैच पर पड़ेगी खराब मौसम की मार? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

IPL 2026, Final: weather report (image via getty) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रविवार 31 मई, 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के ग्रैंड फाइनल में...