Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: पंत या राहुल, अक्षर या सुंदर, पहले ODI में रोहित इन 11 प्लेयर्स को दे सकते हैं मौका, देखें संभावित प्लेइंग XI

SL vs IND: पंत या राहुल, अक्षर या सुंदर, पहले ODI में रोहित इन 11 प्लेयर्स को दे सकते हैं मौका, देखें संभावित प्लेइंग XI

Sri Lanka vs India, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)

India vs Sri Lanka 1st ODI Predicted Playing XI: भारत और श्रीलंका के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीन टी20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया था। लेकिन अब यह फॉर्मेट अलग है और ऐसे में वनडे सीरीज में टीम भी पूरी तरह से बदली हुई नजर आएगी। वर्ल्ड क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से मैदान पर वापसी करते हुए दिखेंगे।

कुछ ऐसी हो सकती है पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा ही कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। इस बीच वे सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही मुकाबले में उतरेंगे। उनके साथ शुभमन गिल भी चुने गए हैं। वे टीम के उपकप्तान भी हैं। यानी ओपनिंग जोड़ी को लेकर तस्वीर लगभग पूरी तरह से साफ है। इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली का आना भी पक्का है।

विराट एक बार फिर से मैदान में नजर आएंगे। इतना ही नहीं विराट कोहली के निशाने पर कुछ कीर्तिमान भी रहने वाले हैं, जो वे तोड़ सकते हैं। इसके बाद बारी आएगी नंबर चार की। इसको लेकर जरूर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल दोनों को टीम में जगह दी गई है। साथ ही ऋषभ पंत भी हैं। माना जा रहा है कि कीपर के तौर पर केएल राहुल ही होंगे। लेकिन श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत में से एक को ही मौका मिलने की संभावना है।

यहां ऋषभ पंत बाजी मार सकते हैं। लेकिन आखिरी मिनट में अगर श्रेयस अय्यर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो जाएं तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। यानी इन ​तीन खिलाड़ियों में से संभावना दो के ही खेलने की है। अब कप्तान रोहित शर्मा कोच के साथ मिलकर क्या फैसला करते हैं, यह देखने लायक बात होगी।

दरअसल श्रेयस और पंत में से एक ही बल्लेबाज के खेलने की संभावना इसलिए भी है, क्योंकि भारत की कोशिश दो आलराउंडर को लेकर मैदान में उतरने की होगी। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर दोनों टीम का हिस्सा हैं। ये दोनों साथ साथ खेलते हुए दिख सकते हैं। क्योंकि दोनों कमाल की गेंदबाजी के साथ ही बेहरतीन बल्लेबाजी भी करने की क्षमता रखते हैं।

इसके बाद तीसरे स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं अगर तीन तेज गेंदबाजों की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और खलील अहमद का दावा इस वक्त काफी मजबूत माना रहा है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा इस मैच के लिए किन 11 प्लेयर्स को टीम में जगह देते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल(विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...