Skip to main content

ताजा खबर

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X)
SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X)

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10 विकेट) और साई सुदर्शन की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत, रविवार, 5 जुलाई को इंडिया ए ने गॉल में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में श्रीलंका ए पर 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। ​​इस शानदार जीत के साथ, ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली टीम ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, श्रीलंका ए ने अपनी पहली पारी में 366 रन का अच्छा स्कोर बनाया। मेजबान टीम की पारी को कप्तान सहन अराचिगे ने संभाला, जिन्होंने शानदार शतक लगाते हुए 127 रन बनाए। हालांकि, इंडिया ए के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (4/77) और ऑफ-स्पिनर सारांश जैन (4/92) की जोड़ी ने बाकी बल्लेबाजों को जल्दी आउट करके श्रीलंका टीम की पारी को परेशां किया।

साई सुदर्शन ने सीरीज में लगातार अपना दूसरा शतक जड़ा

इसके जवाब में, इंडिया ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 543 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। ओपनर साई सुदर्शन ने इस दौरे पर अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए बेहतरीन 168 रन बनाए और सीरीज में लगातार अपना दूसरा शतक जड़ा। उन्हें देवदत्त पडिक्कल का अच्छा साथ मिला, जो शानदार 94 रन बनाकर शतक से बस कुछ ही दूर रह गए। कप्तान जुरेल (53) के योगदान और निचले क्रम में सारांश जैन (70) के संघर्षपूर्ण खेल की बदौलत इंडिया ए ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली।

चौथे दिन 177 रनों की बढ़त के साथ, गुरनूर ने इंडिया ए को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपने पहले तीन ओवरों में सोहन डी लिवेरा और नुवानिदु फर्नांडो को आउट करके दो विकेट लिए। इसके बाद आकिब नबी ने पवनथा वीरासिंघे का विकेट लिया, जिससे श्रीलंका ए का स्कोर पहले चार ओवरों में 9/3 हो गया था।

गुरनूर ने मैच में कुल 145 रन देकर 10 विकेट लिए

एशेन बंडारा के 87, दिलुम सुदीरा के 21 और केशरा नुवानथा के 26 रनों की मदद से मेजबान टीम ने मजबूर किया की इंडिया ए दूसरे इन्निंग्स में बल्लेबाजी करे। गुरनूर ने अपनी शानदार बॉलिंग जारी रखते हुए सुदीरा को आउट करके अपना पांचवां विकेट लिया और फिर दुलाज समुदिथा को आउट करके अपना छठा विकेट हासिल किया। इस तरह उन्होंने मैच में कुल 145 रन देकर 10 विकेट लिए।

इंडिया ए को 33 रन का लक्ष्य हासिल करना था, जिसे उन्होंने 6.2 ओवर में पूरा कर लिया। साई सुदर्शन ने 22 गेंदों पर नाबाद 25 रन की तेज पारी खेलकर सीरीज का समापन किया, जबकि विदर्भ के अमन मोखाडे 11 रन पर नाबाद रहे।

संक्षिप्त स्कोर: श्रीलंका ए 366 (सहान अराचिगे 127, नुवानिदु फर्नांडो 44; गुरनूर बरार 4-77, सारांश जैन 4-92) और 209 (एशेन बंडारा 87; गुरनूर बरार 6-68, सारांश जैन 2-66) भारत ए 543/9 (साईं सुदर्शन 168, देवदत्त पडिक्कल 94; केशरा नुवंता 5-159) और 36-0 (साईं सुदर्शन 25*, अमन मोखाडे 11*)

আরো ताजा खबर

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड! इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Shreyas Iyer Sets History with Unwanted Winless Record as India Captain (image via getty) भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर...

SM Trends: 5 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) उत्तर प्रदेश की अध्यात्म नगरी वाराणसी में हाल में ही बनकर तैयार हुए क्रिकेट स्टेडियम की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल...