Skip to main content

ताजा खबर

SL A vs IND A: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी बहस

SL A vs IND A: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी बहस

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला, जहां श्रीलंका ए ने भारत ए को मात देकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। हालांकि, मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस की रही।

आखिरी गेंद पर टूटा भारत का सपना

सुपर ओवर में भारत ए को जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी। अंतिम गेंद पर टीम को जीत हासिल करने के लिए बड़ा शॉट चाहिए था और सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर थीं। लेकिन युवा बल्लेबाज गेंद को बाउंड्री के पार नहीं पहुंचा सके और भारत ए को हार का सामना करना पड़ा।

हार के बाद जब वैभव मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बाद में साथी खिलाड़ियों और अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

इससे पहले भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला।

शेडगे ने 66 गेंदों में 72 रन बनाए, जबकि विपराज ने 49 गेंदों में 51 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 104 रन जोड़कर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

श्रीलंका ए ने भी दिया कड़ा जवाब

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने भी शानदार संघर्ष किया। टीम के लिए सदीरा समरविक्रमा ने 93 रन की अहम पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।

आयुष बदोनी भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे। 50 ओवर के बाद दोनों टीमों का स्कोर 265 रन पर बराबर रहा, जिसके कारण मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया।

सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने 16 रन बनाए। इस दौरान अंतिम गेंद को नो-बॉल दिए जाने पर भारतीय खिलाड़ियों ने आपत्ति भी जताई। इसके बावजूद खेल जारी रहा। भारत ए दबाव में सिर्फ नौ रन ही बना सका और श्रीलंका ए ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ श्रीलंका ए अंक तालिका में चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि भारत ए को निराशा हाथ लगी।

আরো ताजा खबर

28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. BAN vs WI: उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं...

ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर

Marco Jansen Claims No. 1 Spot as Test Bowler and All-Rounder in Latest ICC Rankings (Image credit Twitter – X) आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार...

SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

ICC penalises Haris Rauf for Code of Conduct violation during England clash (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के...