Skip to main content

ताजा खबर

Siraj को भले ही 22 गज से मिला है आराम, लेकिन GYM में वो फिटनेस पर कर रहे हैं काम

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

22 जनवरी से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रही है, लेकिन Mohammed Siraj को इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। भले ही सिराज को क्रिकेट से ब्रेक मिला है, लेकिन ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहा है और इसी कड़ी में सिराज ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

सबसे ज्यादा ओवर डाले हैं Mohammed Siraj ने

Mohammed Siraj कई महीनों से लगातार टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं, इस बीच एक Stats सामने आया था और इसे देख सिराज के फैन हैरान रह गए थे। जहां सिराज टीम इंडिया की तरफ से साल 2023 से अभी तक सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं, सिराज ने साल 2023 से लेकर आज की तारीख तक कुल 683.5 ओवर डाले हैं और दूसरे नंबर पर 560.1 ओवर के साथ में जसप्रीत बुमराह हैं। वैसे बुमराह इस समय पीठ की सूजन से परेशान हैं, साथ ही बताया जा रहा है कि वो चैंपियंस ट्रॉफी के शुरूआती मैच मिस कर सकते हैं।

क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच भी मेहनत जारी है Mohammed Siraj की

*इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से Mohammed Siraj को दिया गया है आराम।
*इस बीच तेज गेंदबाज सिराज ने अपने फैन्स के साथ इंस्टा स्टोरी पर शेयर की एक तस्वीर ।
*नई तस्वीर में सिराज वर्क आउट के बाद GYM में बैठे हुए दिखे और ऊपर लिखा है डन।
*इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए खुद को फिट रखने में लगे हैं सिराज।

Mohammed Siraj ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ये तस्वीर

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

अश्विन को लेकर खास पोस्ट शेयर की किया था सिराज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

टी20 सीरीज के लिए कौनसे-कौनसे तेज गेंदबाज?

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया कुल 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जहां इस सीरीज में सिराज के अलावा बुमराह भी नहीं हैं। ऐसे में इस टी20 सीरीज में तेजी गेंदबाजी की कमान हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के हाथों में होगी, जिनकी मदद बीच-बीच हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी भी करेंगे। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

‘भारत हमेशा एक कदम आगे’ महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दीप्ति शर्मा का बोल्ड बयान 

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 में आज 5 सितंबर, शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक धमाकेदार...

इस वजह से मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए, इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pakistan Cricket team(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान...

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...