Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, शुभमन गिल की हुई नेट्स में वापसी, खेल सकते हैं एडिलेड टेस्ट

Shubman Gill (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल मैदान पर 6 दिसंबर से खेला जाना है। इस टेस्ट मैच से पहले 30 नवंबर से भारत और पीएम XI के बीच दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जाना है। दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाना है, जो कि डे-नाइट टेस्ट होगा। प्रैक्टिस मैच भी पिंक बॉल से ही खेला जाना है।

पहला टेस्ट इंजरी के चलते शुभमन गिल नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए खुद को फिट कर रहे हैं। दरअसल गिल कैनबरा में टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए और नेट्स पर जमकर बैटिंग भी की। गिल प्रैक्टिस के दौरान एकदम सहज दिखे और यह टीम इंडिया के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। कप्तान रोहित शर्मा भी एडिलेड टेस्ट के साथ वापसी करेंगे।

रोहित और गिल की हुई वापसी तो कौन होगा बाहर

रोहित 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे और इसी के चलते वह पहले टेस्ट मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। अब गिल और रोहित की वापसी के साथ ये देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सा प्लेयर प्लेइंग XI से बाहर होता है। प्लेइंग XI में इन दोनों की वापसी से किसका पत्ता कट सकता है और बैटिंग ऑर्डर में क्या बदलाव देखने को मिल सकता है, इसको लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।

पर्थ टेस्ट मैच भारत ने 295 रनों से जीता था और रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज किया था। केएल ने पहली पारी में 26 और दूसरी पारी में 77 रन बनाए थे। पहली पारी में टीम इंडिया महज 150 रनों पर सिमट गई थी। उस मैच की पहली पारी में केएल काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए थे।

अब रोहित और गिल की वापसी से यह तो तय नजर आ रहा है कि देवदत्त पडीक्कल और ध्रुव जुरेल प्लेइंग XI से बाहर होंगे, लेकिन एक सवाल औ जो खड़ा हो रहा है वह यह है कि अगर रोहित की वापसी होती है, तो क्या केएल को फिर से मिडिल ऑर्डर में बैटिंग के लिए भेजना ठीक होगा। विदेशी पिचों पर केएल का रिकॉर्ड बतौर ओपनर अच्छा रहा है, ऐसे में उनसे पारी का आगाज कराकर क्या रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर में भेजा जाएगा?

Shubman Gill Practice Video Watch Here

#AUSvIND #CricketTwitter

Shubman Gill hits the nets ahead of the pink-ball tour game

WATCH

📽️By Sriram Veera https://t.co/new7asiDxn pic.twitter.com/4K6NCOIeCX

— Express Sports (@IExpressSports) November 29, 2024

আরো ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...