Skip to main content

ताजा खबर

Shikhar Dhawan ने दिए हैं जो बुमराह और हार्दिक को नाम, कुछ वैसा ही है इन खिलाड़ियों का काम

Shikhar Dhawan ने दिए हैं जो बुमराह और हार्दिक को नाम कुछ वैसा ही है इन खिलाड़ियों का काम

Hardik, Shikhar Dhawan And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

Shikhar Dhawan का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अलग-अलग फिल्मी नाम दिए हैं। गब्बर ने बादशाह ऑफ क्रिकेट बल्लेबाज विराट तो बताया, तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को क्रिकेट का एंग्री यंग मैन करार दिया। साथ ही धवन ने हार्दिक और बुमराह को भी ऐसा नाम दिया है, जो आपको काफी पसंद आएगा।

बुमराह और हार्दिक दोनों ब्रेक पर हैं

Shikhar Dhawan ने इन दोनों को क्या नाम दिया वो भी आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले थोड़ी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक की बात कर लेते हैं। जहां हार्दिक को एक लंबा ब्रेक मिला है, तो बुमराह का लंबा ब्रेक खत्म हो रहा है। एक तरफ हार्दिक पांड्या अब सीधे अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे, वहीं बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है और अब वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए दिखेंगे।

Shikhar Dhawan ने गजब नाम दिए हैं बुमराह-हार्दिक को

*विराट-सिराज के अलावा शिखर धवन ने हार्दिक और बुमराह को भी दिए नाम।
*Shikhar Dhawan ने हार्दिक पांड्या को फिल्मी तौर पर ‘दबंग’ नाम दिया है।
*वहीं गब्बर ने रफ्तार के सौदागर जसप्रीत बुमराह को तो शहंशाह ही बता डाला।
*ऐसे में अब फैन्स को शिखर धवन का नाम देना काफी ज्यादा ही पसंद आ रहा है।

बुमराह-हार्दिक को लेकर इस वीडियो में बात की Dhawan ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

वापसी की तैयारी कर रहे हैं अब बुमराह

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

एक-एक कर हर प्रारूप से हुई थी शिखर धवन की छुट्टी

दूसरी ओर अपने समय के धाकड़ बल्लेबाजज शिखर धवन को अचानक टीम इंडिया से बाहर नहीं किया गया था, एक-एक कर के धवन की हर प्रारूप से छुट्टी हुई है। सबसे पहले इस खिलाड़ी की टेस्ट टीम से छुट्टी हुई थी, जहां धवन ने साल 2018 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद साल 2021 में गब्बर ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टी20 मैच खेला था, तो साल 2022 में इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से आखिरी वनडे मैच खेला था। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने संन्यास लेने का फैसला किया था।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...