Skip to main content

ताजा खबर

Shikhar Dhawan को मौका दे सकते थे गौतम गंभीर, लेकिन अब इंस्टा स्टोरी पर ज्ञान दे रहे हैं हेड कोच

Gautam Gambhir And Shikhar Dhawan l (Image Credit- Instagram)

Shikhar Dhawan ने अब इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, ऐसे में उनके फैन्स में काफी ज्यादा निराशा है। दूसरी ओर धवन के साथी खिलाड़ी भी उनके लिए इंस्टा स्टोरी लगा रहे हैं, इस बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी गब्बर के लिए इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है और उसमें उन्होंने धवन के करियर को काफी शानदार बताया है।

धीरे-धीरे हर प्रारूप से दूर हुए थे Shikhar Dhawan

जी हां, Shikhar Dhawan को धीरे-धीरे टीम इंडिया से दूर किया गया था, जहां पहले उनको टेस्ट टीम से बाहर किया गया और साल 2018 में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद साल 2021 में गब्बर ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, वहीं साल 2022 में शिखर आखिरी वनडे मैच खेलने उतरे थे भारतीय टीम से।

Shikhar Dhawan के करियर को लेकर क्या है गौतम गंभीर की राय?

*Shikhar Dhawan के संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
*इंस्टा स्टोरी में हेड कोच ने लगाई धवन के शतक का जश्न मनान वाली तस्वीर भी
*गंभीर ने तस्वीर पर लिखा-अपने शानदार करियर पर बधाई हो शिखर धवन
*मुझे पता है आगे भी जहां तुम्हारा जाना होगा, वहां तुम खुशियां बांटोगे- गंभीर। 

गौतम गंभीर की इंस्टा स्टोरी Shikhar Dhawan के लिए

धवन ने इस वीडिया के जरिए किया था अपने संन्यास का ऐलान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

खास नाम मिला हुआ था शिखर धवन को

वहीं शिखर धवन टीम इंडिया से कुल 12 साल खेले हैं, जहां उनका डेब्यू साल 2010 में हुआ था और आखिरी मैच उन्होंने भारतीय टीम से साल 2022 में खेला था। इस दौरान धवन ने अपनी बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, साथ ही उनको मिस्टर ICC नाम भी मिला था। दरअसल, हर ICC के टूर्नामेंट में धवन कमाल करते थे और शतक पर शतक ठोकते थे, जिसके बाद उनको मिस्टर ICC का नाम दिया गया था। साथ ही कई बार ऐसा भी हुआ था, जब धवन ने चोटिल होने के बाद भी शतक लगाए थे। जिसके बार में इस खिलाड़ी ने कई बार बयान भी दिया था। 

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...