Skip to main content

ताजा खबर

Shardul Thakur पहले मेगा ऑक्शन में रहे Unsold, अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में की सुपर फ्लॉप गेंदबाजी

Shardul Thakur (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब Shardul Thakur टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी थे, साथ ही वो गेंद और बल्ले से मैच का पासा पलटने का दम रखते थे। लेकिन अचानक इस खिलाड़ी की पूरी कहानी बदल गई, जहां शार्दुल को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया और अब तो घरेलू क्रिकेट में भी उनका खराब दौर शुरू हो गया है।

हाल ही में बड़ा झटका लगा था Shardul Thakur को

जी हां, कुछ दिनों पहले IPL का मेगा ऑक्शन हुए थे, जिसमें कई खिलाड़ियों को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इस लिस्ट में Shardul Thakur का नाम भी शामिल था, जो इस बार के IPL मेगा ऑक्शन में Unsold रहे। चेन्नई, दिल्ली सहित कई टीमों से शार्दुल ने ये लीग खेली है, लेकिन उसके बाद भी मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने इस खिलाड़ी पर भरोसा नहीं जताया। वैसे इस बार के मेगा ऑक्शन में शॉ के साथ-साथ सरफराज भी नहीं बिके, तो डेविड वॉर्नर भी इस बार Unsold रहे हैं।

SMAT में Shardul Thakur ने की हद से ज्यादा घटिया गेंदबाजी

*सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Shardul Thakur ने की काफी खराब गेंदबाजी।
*मुंबई से खेलते हुए Kerala टीम के खिलाफ 4 ओवर में शार्दुल ने दिए 69 रन।
*इस दौरान ये खिलाड़ी अपने नाम कर पाया सिर्फ और सिर्फ 1 विकेट ही।
*सबसे ज्यादा रन देने के मामले में शार्दुल ने की अरुणाचल के Ramesh की बराबरी।

Shardul Thakur से जुड़ी इस तस्वीर पर डालते हैं एक नजर

(Photo Source: X)

टीम इंडिया से आखिरी मैच कब खेला था इस खिलाड़ी ने?

शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया से अपना डेब्यू साल 2017 में किया था, साथ ही वो टीम से वनडे के साथ-साथ टी20 और टेस्ट क्रिकेट भी खेल चुके हैं। दूसरी ओर शार्दुल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 के आखिर में खेला था, ये एक टेस्ट मैच था जो उन्होंने साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ खेला था। दूसरी ओर उन्होंने आखिरी वनडे भी साल 2023 में खेला था और आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेला था।

सोशल मीडिया पर शार्दुल ने आखिरी पोस्ट ये शेयर किया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shardul Thakur (@shardul_thakur)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...