Skip to main content

ताजा खबर

SA20, 2025: 39 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग करते समय पकड़ा अविश्वसनीय कैच, विरोधी टीम सहित तमाम फैंस भी इसे देखकर रह गए स्तब्ध

Dinesh Karthik (Pic Source-X)

SA20 2025 का शानदार मुकाबला 15 जनवरी को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया था जिसमें पार्ल रॉयल्स ने MI केप टाउन को छह विकेट से हराया। इस मैच में पार्ल रॉयल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच के दौरान पार्ल रॉयल्स के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जबरदस्त कैच पकड़ा जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है। दिनेश कार्तिक ने इस मैच में Azmatullah Omarzai का शानदार कैच MI केप टाउन की पारी के पांचवें ओवर में पकड़ा।

Dayyam Galiem की बेहतरीन गेंद को ओमरजाई बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर दिनेश कार्तिक के दाएं ओर गई। दिनेश कार्तिक पहले बाएं ओर गए लेकिन उन्होंने सही समय पर डाइव लगाकर इस कैच को बेहतरीन तरीके से पकड़ा। MI केप टाउन के सभी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के इस कैच को देख दंग रह गए। ओमरजाई पार्ल रॉयल्स के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

यह रही वीडियो:

Dinesh Karthik in South Africa league diving a catch in wicket keeping at the age of 39 🔥#SA20 #DineshKarthikpic.twitter.com/vhDL5RrWIw

— Randhir Mishra (@18ViratC) January 16, 2025

Lhuan-dre Pretorius ने खेली पार्ल रॉयल्स की ओर से मैच विनिंग पारी

इस मैच में MI केप टाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से रस्सी वेन डर डुसेन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 91 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा रीजा हेंडरिक्स ने 30 रन का योगदान दिया। जॉर्ज लिंडे 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पार्ल रॉयल्स की ओर से मुजीब उर रहमान ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पार्ल रॉयल्स ने इस मैच को 19 ओवर में ही जीत लिया। टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज Lhuan-dre Pretorius ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 83 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान युवा खिलाड़ी ने MI केप टाउन के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

मेजबान की ओर से जो रूट ने 15 रन बनाए जबकि कप्तान डेविड मिलर ने 24* रनों का योगदान दिया। मिचेल वैन बुरेन ने 22 रन बनाए। इस जीत के साथ पार्ल रॉयल्स SA20 के इस सीजन की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है।

আরো ताजा खबर

‘भारत हमेशा एक कदम आगे’ महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दीप्ति शर्मा का बोल्ड बयान 

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 में आज 5 सितंबर, शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक धमाकेदार...

इस वजह से मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए, इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pakistan Cricket team(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान...

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...