Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: पार्ल रॉयल्स ने Trevor Penney को नियुक्त किया हेड कोच, कुमार संगकारा ने जाहिर की खुशी

SA20 2025: पार्ल रॉयल्स ने Trevor Penney को नियुक्त किया हेड कोच, कुमार संगकारा ने जाहिर की खुशी

Trevor Penney (Photo Source: X)

SA20 2025, 9 जनवरी से 8 फरवरी तक खेला जाएगा। डेविड मिलर की कप्तानी में पार्ल रॉयल्स ने पिछले दोनों सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। पार्ल रॉयल्स आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच, फ्रेंचाइजी ने ट्रेवर पेनी को नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है।

पेनी की नियुक्ति कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस रॉयल्स के हेड कोच के रूप में उनकी सफलता को देखते हुए की गई है। पेनी के मार्गदर्शन में बारबाडोस रॉयल्स 2022 में रनर-अप रही, 2023 में टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। वहीं, फिर 2024 सीजन में टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी।

हम पिछले दो सीजन की सफलताओं को आगे बढ़ा सकते हैं- ट्रेवर पेनी

पार्ल रॉयल्स के हेड कोच बनने के ट्रेवर पेनी ने उत्साह जाहिर करते हुए कहा,

“मैं पार्ल रॉयल्स में हेड कोच की भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। SA20 ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर पर एक प्रमुख टूर्नामेंट बन गया है, और मैं ऐसी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। राजस्थान रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स के साथ रॉयल्स परिवार का हिस्सा बनना एक शानदार यात्रा रही है, और मैं पार्ल में उस अनुभव को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि हम पिछले दो सीजन की सफलताओं को आगे बढ़ा सकते हैं और 2025 में खिताब के लिए एक मजबूत प्रयास कर सकते हैं।”

कुमार संगकारा ने जताई खुशी

ट्रेवर पेनी के हेड कोच बनने के बाद राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा ने बात करते हुए कहा,

हम ट्रेवर को पार्ल रॉयल्स के मुख्य कोच के रूप में शामिल करके बहुत खुश हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और सीपीएल में बारबाडोस रॉयल्स के साथ उनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है, यह दर्शाता है कि वे कितने अच्छे कोच हैं। हमें विश्वास है कि उनका अनुभव, डेविड मिलर के नेतृत्व और एक प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर पार्ल रॉयल्स को SA20 में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

पार्ल रॉयल्स के पूर्व कोच शेन बॉन्ड है अब अलग मिशन पर

कुमार संगकारा ने जानकारी दी कि पार्ल रॉयल्स के पूर्व कोच शेन बॉन्ड अब राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारी में अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। इस रणनीतिक बदलाव से बॉन्ड अगले कुछ महीनों में टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में भारत में अधिक समय बिता पाएंगे और हाल में नियुक्त हेड कोच राहुल द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौर के साथ मिलकर काम करेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...