Skip to main content

ताजा खबर

SA20 लीग को IPL के जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट बनने के लिए क्या करना होगा? एबी डिविलियर्स ने बताया प्लान

SA20 लीग को IPL के जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट बनने के लिए क्या करना होगा? एबी डिविलियर्स ने बताया प्लान

AB de Villiers (Pic Source X)

2025 का SA20 टूर्नामेंट 9 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है। छह टीमों का यह टूर्नामेंट लगभग पूरे महीने तक चलेगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत को लेकर इस बार और भी अधिक उत्साह है क्योंकि इसमें अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार्स का अनुभव भी जोड़ा गया है, जो कि पहले दो सीजन की तुलना में एक बड़ा बदलाव है।

फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, एबी डिविलियर्स ने इस बारे में बात की कि क्या इस टूर्नामेंट को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने के लिए दक्षिण अफ्रीका को एक T20 ट्रॉफी जीतनी होगी।

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसा उदाहरण है जहां लीग को तब प्रसिद्धि मिली जब भारत ने साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में अगले  साल लीग का आयोजन किया गया जिससे युवा टैलेंट की पहचान हो सके। जब उनसे भी यह सवाल पूछा गया कि, क्या SA20 को बड़ी लीग बनाने के लिए भी साउथ अफ्रीका को भी एक टी20 ट्रॉफी जीतनी होगी? आइए जानें एबी डिविलियर्स ने इसपर क्या बयान दिया है।

मुझे नहीं लगता यह चीज ऐसे ही होगी: एबी डिविलियर्स 

एबी डिविलियर्स का मानना है कि, हमारी लीग ट्रॉफी जीतने के बाद फेमस नहीं होगी, बल्कि यहां से निकले खिलाड़ी ट्रॉफी जीतकर लीग को फेमस करेंगे।

“मुझे लगता है कि ऐसा सिर्फ भारत के लिए उस समय हो गया। मुझे नहीं लगता कि SA20 को भी उसी तरीके से प्रसिद्धि मिलेगी। मैं वास्तव में सोचता हूं कि इसका उल्टा हो सकता है। यदि आपके पास एक मजबूत घरेलू सिस्टम है और Betway SA20 एक मजबूत टूर्नामेंट है, तो आप उस टूर्नामेंट से बहुत अच्छे खिलाड़ी तैयार करेंगे, जो अंततः प्रोटियाज टीम या राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेंगे। वे SA20 से जो अनुभव हासिल करेंगे, उससे वह विश्व कप जीतने में काम लाएंगे। बेशक, अगर ट्रॉफी जीतकर ही लीग को फेमस होना है तो यह और भी अच्छा होगा, लेकिन यह आवश्यक नहीं है।”

डिविलियर्स ने कहा, “मुझे लगता है कि घरेलू प्रणाली मजबूत होनी चाहिए।”

पूर्व प्रोटियाज खिलाड़ी ने साझा किया कि उन्होंने वर्तमान खिलाड़ियों में बहुत संभावनाएं देखी हैं और भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी महसूस किया कि SA20 का एक सफल सीजन स्थानीय खिलाड़ियों को निखारने और उन्हें आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि दक्षिण अफ्रीका ऐसा क्यों नहीं कर सकता। उन्होंने पिछले वर्ल्ड T20 के फाइनल में जगह बनाई थी और अब WTC के फाइनल में भी पहुंची है। मुझे लगता है कि इस साल Betway SA20 एक बहुत अच्छा टूर्नामेंट साबित हो सकता है और अगर यह खुद को एक मजबूत घरेलू टूर्नामेंट के रूप में स्थापित कर लेता है, तो यह दुनिया के हर कोने से ध्यान आकर्षित करेगा। फिर आप उस आत्मविश्वास और अनुभव को ले सकते हैं जो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से हासिल करेंगे और एक ICC टूर्नामेंट जीत सकते हैं।”

क्या डिविलियर्स के अनुसार ऐसा हो सकता है, यह तो समय ही बताएगा।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...