
Saurabh Netravalkar (Photo Source: Getty Images)
T20 World Cup 2024: SA vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का पहला मैच साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच एंटीगुआ में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में अमेरिका लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही।
भारतीय मूल के खिलाड़ी सौरभ नेत्रवलकर ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किफायती स्पैल डालते हुए दो अहम विकेट चटकाए।
सौरभ नेत्रवलकर ने अपने स्पैल में दिए मात्र 21 रन
सौरभ नेत्रवलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई थी। उन्होंने तीसरे ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (11) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। सौरभ ने सही लेंथ के साथ गेंद डाली थी, रीजा हेंड्रिक्स मिड-ऑफ की ओर आक्रमक शॉट लगाना चाहते थे। लेकिन कोरी एंडरसन ने कमाल का कैच पकड़ा था।
सौरभ ने फिर साउथ अफ्रीका की पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर एडेन मार्करम का विकेट चटकाया। शॉर्ट थर्ड मैन के फील्डर अली खान ने शानदार कैच पकड़ा था। अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने 32 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली। सौरभ नेत्रवलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पैल में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए।
बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन
NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

