Skip to main content

ताजा खबर

SA vs SL: प्रभात जयसूर्या ने रच दिया है इतिहास, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बन गए हैं श्रीलंका के पहले गेंदबाज

SA vs SL: प्रभात जयसूर्या ने रच दिया है इतिहास, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बन गए हैं श्रीलंका के पहले गेंदबाज

Prabath Jayasuriya. (Photo Source: Sri Lanka Cricket/Twitter)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सेंट जॉर्ज पार्क, Gqeberha में खेला जा रहा है। खेल का चौथा दिन समाप्त हो चुका है और श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 205 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। टीम को अभी भी 143 रनों की और जरूर है। इस मुकाबले में श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट झटके।

प्रभात जयसूर्या ने इस मैच में कुल 6 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि, प्रभात जयसूर्या ने टेस्ट क्रिकेट में 10वां पांच विकेट हॉल पूरा किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले प्रभात जयसूर्या 10वें बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं। श्रीलंका की ओर से दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने 34 बार टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट एक पारी में हासिल किए हैं। वो इस सूची में पहले पायदान पर हैं।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी है जिन्होंने इस उपलब्धि को 20 बार अपने नाम किया है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन है जिन्होंने 19 बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लिए हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने 10 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं।

यही नहीं प्रभात जयसूर्या टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 17 टेस्ट में यह उपलब्धि अपने नाम की है।

खेल का अंतिम दिन होने वाला है काफी रोमांचक

मैच की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 358 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका 328 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मेजबान ने अपनी दूसरी पारी में 317 रन बनाए।

खेल का अंतिम दिन काफी रोमांचक होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय महत्वपूर्ण स्थिति पर है। श्रीलंका की ओर से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने अभी तक 39* रन बना लिए हैं जबकि कुसल मेंडिस भी 39* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

“अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट!” – सौरव गांगुली के जन्मदिन पर रिलीज हुआ बायोपिक ‘DADA’ का फर्स्ट लुक, दादा ने दिया रिएक्शन

Sourav Ganguly reacts as Rajkummar Rao’s first look from Dada drops on his birthday (image via X) बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के आइकॉनिक शर्टलेस सेलिब्रेशन को किया...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 4th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड के...

जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं भारतीय टीम के कोच: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के जिम्बाब्वे दौरे 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीसीसीआई के सेंटर...

‘हम गेम को सही से रीड नहीं कर पाए’ – शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का ईमानदारी भरा कबूलनामा

Gautam Gambhir’s honest admission after third T20I loss (image via getty) ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के हाथों भारत की 125 रनों की करारी हार के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर...