Skip to main content

ताजा खबर

SA vs PAK, 1st Test: साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग XI का किया ऐलान, 30 साल की उम्र में डेब्यू करेगा यह खिलाड़ी

South Africa Team (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली गई थी। मेजबान साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज 2-0 और पाकिस्तान ने 3-0 से वनडे सीरीज जीती थी।

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश 30 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार है।

इस कारण कॉर्बिन बॉश का हुआ है टीम में चयन

कॉर्बिन बॉश ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने बल्ले से 44 गेंदों में 40 रन की पारी सभी को प्रभावित किया। बॉश के प्लेइंग 11 में चयन के पीछे का कारण एनरिक नॉर्टजे, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एन्गिडी, नांद्रे बर्गर, वियान मुल्डर, ऑटनील बार्टमैन और लिजाड विलियम्स जैसे खिलाड़ियों की इंजरी है। कगिसो रबाडा, मार्को यान्सन, डेन पैटर्सन और कॉर्बिन बॉश की मौजूदगी से साउथ अफ्रीका का पेस अटैक मजबूत नजर आ रहा है।

मंगलवार (24 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान टेम्बा बावुमा ने केशव महाराज को प्लेइंग 11 में शामिल न करने के पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सेंचुरियन की पिच तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा अच्छी है, इसीलिए टीम को इसके हिसाब से स्ट्रेट्जी बनानी पड़ी।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

टोनी डी जोरजी, एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, डेन पैटर्सन

पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों में 6 जीत, 76 पॉइंट्स और 63.330 PCT के साथ पहले स्थान पर है। पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतकर टीम के पास फाइनल में पहुंचने का बड़ा मौका है।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...