Skip to main content

ताजा खबर

SA vs PAK पहले टेस्ट के बाद बदली WTC पाॅइंट्स टेबल, साउथ अफ्रीका का फाइनल का टिकट कटा, तो भारत की बढ़ी मुश्किलें 

(Image Credit- Twitter X)

ICC World Test Championship points table after SA vs PAK 2024-25 1st Test: पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट के मामूली अंतर से हराने के बाद, साउथ अफ्रीका ने WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका ने इसमें जगह बनाई।

तो वहीं साउथ अफ्रीका की जीत के बाद, भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की राह थोड़ी और मुश्किल हो गई है। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले श्रीलंका का दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से सफाया किया था। इस जीत के बाद प्रोटीज टीम को सिर्फ 1 जीत की तलाश थी, और वह तलाश सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खत्म हुई।

मुकाबले में पाकिस्तान से दूसरी पारी में जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 148 रनों का टारगेट मिला था। हालांकि, इस छोटे टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने एक समय 99 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन मार्को यान्सेन और कागिसो रबाडा की साझेदारी की वजह से साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट के मामूली अंतर से रोमांचक जीत हासिल कर ली।

साउथ अफ्रीका की जीत के बाद, भारत की बढ़ी मुश्किलें

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की इस जीत ने भारतीय क्रिकेट टीम की परेशानी बढ़ा दी है। इस जीत के बाद भारत की लगातार तीसरी बार WTC फाइनल में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। सेंचुरियरन बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीका के 63.33 प्रतिशत अंक थे, जो इस जीत के बाद 66.67 प्रतिशत हो गए हैं।

तो वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट मैच को देखकर लग रहा है कि यह ड्राॅ पर समाप्त हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो टीम इंडिया को ना सिर्फ सिडनी में होने वाला 5वां टेस्ट मैच जीतना होगा, बल्कि इस बात की भी प्रार्थना करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को घरेलू दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दें या सीरीज का कोई परिणाम नहीं निकले। इस समीकरण के बाद ही भारत WTC Final में जगह बना सकती है।

আরো ताजा खबर

बाबर आजम को फिर सौंपी गई पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर संभालेंगे कमान

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम...

“उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X) तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...