Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND, Final: “BCCI की कौन सी वीडियो है इसके पास…”- Shivam Dube को प्लेइंग XI में देखकर भड़के फैंस

Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024: SA vs IND, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 29 जून को बारबाडोस में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। शिवम दुबे (Shivam Dube) को एक बार फिर बैक किया गया है, जो पूरे टूर्नामेंट में एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भारतीय मैनेजमेंट के इस फैसले पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब है Shivam Dube का प्रदर्शन

ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आए हैं। अमेरिका के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में दुबे ने एक ओवर गेंदबाजी की थी, लेकिन वो 11 रन लुटाकर थोड़े महंगे साबित हुए थे। वहीं बल्लेबाजी में भी वो अब तक कुछ छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने कुछ बड़े शॉट्स लगाए हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों के सामने वह फ्लॉप हुए हैं। शिवम दुबे 7 मैचों की 7 पारियों में 106.00 की स्ट्राइक रेट और 21.20 के औसत से मात्र 106 रन ही बना पाए हैं। दुबे के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय थी कि उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए। लेकिन फाइनल में मैनेजमेंट ने उन्हें आखिरी बार फिर से बैक किया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शिवम दुबे (Shivam Dube) को प्लेइंग 11 में देखकर फैंस काफी ज्यादा भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा- बीसीसीआई की कौन सी वीडियो है इसके पास, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, अगर शिवम दुबे खेल रहा तो मैच ही मत देखो

यहां देखें शिवम दुबे को लेकर फैंस के रिएक्शन-

Shivam Dube starts in the final again pic.twitter.com/suNxFxsIw1

— Kaustubh Pandey (@Kaus_Pandey17) June 29, 2024

Is Shivam dube the worst cricketer to play a ICC Final for India?

— Garv (@HighsenGarv) June 29, 2024

Finale me to chal jaa shivam dube

— Hardik Gupta (@Hardik23917390) June 29, 2024

Dont watch the match if shivam dube plays

— Thiru (@Thiru68343846) June 29, 2024

Same team bc.

Shivam Dube ke paas kon si video h BCCI ki 🥲#INDvsSAFinal

— Ɲ (@Befikrre) June 29, 2024

Please Shivam Dube ki batting mat dikhana 🙏

— Mih (@IversCreed) June 29, 2024

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...