Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND 3rd T20I: सेंचुरियन में तिलक वर्मा के सिर में लगी थी चोट, खिलाड़ी ने अब दी बड़ी जानकारी

Tilak Verma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में हार के बाद जबरदस्त वापसी की और 13 नवंबर को खेले गए तीसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 11 रनों से हराया। सेंचुरियन में संजू सैमसन तो एक बार फिर फ्लॉप रहे, लेकिन आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने T20I करियर का पहला शतक बनाया। युवा खिलाड़ी ने अपनी शतकीय पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 191.07 का रहा। दोनों के शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

वहीं भारत ने लक्ष्य का बचाव किया और साउथ अफ्रीका को 208-7 के स्कोर पर रोका। हालांकि, फील्डिंग के दौरान तिलक वर्मा थोड़े मुश्किल में नजर आए, जब वह बाउंडी बचाने के चक्कर में सिर के बल गिर पड़े। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान अंतिम ओवर में उनके पास एक गेंद गई, जिसे पकड़ने के चक्कर में वह मैदान पर गिर पड़े और उनका सिर जोर से टकराया।

चिंता की कोई बात नहीं है- तिलक वर्मा

इसके बाद तिलक वर्मा सिर पकड़कर वहीं लेट गए। फिजियो ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें फील्डिंग जारी रखने की अनुमति दी गई। वहीं मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी इंजरी को लेकर अपडेट दी। उन्होंने बताया कि वह ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।

इंडिया टुडे के हवाले से तिलक ने कहा, मैं ठीक हूं, रोशनी के कारण गेंद को ठीक से देख नहीं पाया, इसलिए कैच पकड़ना थोड़ा मुश्किल था लेकिन जीत से खुश हूं। इसके साथ ही 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव का आभार जताया कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा।

उन्होंने कहा कि, मैं कल्पना नहीं कर सकता और मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरा सपना था और अपनी टीम के लिए शतक बनाने का यह सही समय था। यह एक प्रकास से सीरीज में एक प्रकार का निर्णायक था। दबाव में, यह एक अच्छी पारी थी। इसका पूरा श्रेय कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाता है। उन्होंने मुझे (तीन पर) मौका दिया।

 

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...