Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: 3rd T20I: कैसा रहेगा आज सेंचुरियन का मौसम और वहां की पिच, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

SuperSports Park, Centurion (Photo Source: X)

भारत बुधवार (13 नवंबर) को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में चार मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की तीन विकेट से जीत के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है। भारत ने सीरीज का पहला मैच 61 रन के बड़े अंतर से जीता था।

SA vs IND: Weather Report (मौसम की भविष्यवाणी)

पहले दो मैचों के दौरान बारिश की भविष्यवाणी की गई थी लेकिन मौसम ने साथ दिया और फैंस को पूरा मैच देखने को मिला। दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस मुकाबले में में बारिश की संभावना बहुत कम है। बारिश की संभावना केवल 20 प्रतिशत है लेकिन मैच के समय मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 20 डिग्री के आसपास रहेगा जिससे दिन सुहावना रहेगा।

AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। मैच के दिन तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना 6 प्रतिशत है। 39 प्रतिशत बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मैच के दौरान बारिश आ सकती है, इससे दोनों टीमों के नुकसान हो सकता है।

SA vs IND: पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

सेंचुरियन की पिच तेज गेंदबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, जहां गेंद सामान्य ट्रैक की तुलना में थोड़ी तेज आती है. पिछले कुछ सालों में सेंचुरियन की सतह तेज गति और उछाल के लिए जानी जाती है, जो तेज गेंदबाजों को अधिक खतरनाक बनाती है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकता है और कम स्कोर पर रोककर पीछा करने का लक्ष्य रख सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...