Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: संजू सैमसन लगातार दूसरी बार डक पर लौटे पवेलियन तो सोशल मीडिया पर हुई जमकर किरकिरी

Sanju Samson (Pic Source-X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला इस वक्त सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला जा रहा है, जहां मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं और रमनदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं आवेश खान को आराम दिया गया है।

बता दें कि मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। पहले मैच के शतकवीर संजू सैमसन एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तीसरे टी-20 में भी मार्को यान्सन ने सैमसन को अपना शिकार बनाया है। तेज गेंदबाज ने दो मैचों में दूसरी बार पहले ओवर में सैमसन को क्लीन बोल्ड किया है।

वहीं लगातार शतकों के बाद सैमसन लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। यान्सन की गेंद पर सैमसन उम्मीद कर रहे थे कि वह अधिक उछलेगी, लेकिन गेंद थोड़ी नीची रही और सीधे जाकर स्टंप पर लगी। सैमसन के लगातार इस तरह आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगे। उनके समर्थन और विरोध में फैन्स आमने-सामने हैं।

1-1 से बराबरी पर सीरीज

इससे पहले भारत ने पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 61 रनों से हराया था, जिसमें संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं इसके बाद दूसरे टी-20 में मेजबान टीम ने वापसी की। मार्करम की कप्तानी वाली टीम ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 3 विकेट से हराया। इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंची। अब देखना है कि तीसरा मुकाबला जीतकर कौन बढ़त बनाता है?

तीसरे T20I मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यान्सन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

यहां देखें एक्स पर आई प्रतिक्रियाएं-

#INDvSA #SanjuSamson pic.twitter.com/RBjjSuolfp

— Bhtm Media (@BHAIHAITUMERA2) November 13, 2024

My mind everytime Sanju Samson opens the batting pic.twitter.com/v7gBz6yEkr

— MANOJ (@LytninSlowNinja) November 13, 2024

Justice for Sanju Samson 😭 pic.twitter.com/Sou70FMsj4

— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) November 13, 2024

#sanjusamson संजू सैमसन का एक ही फंडा है चले तो शतक नहीं तो बतख 😂

— Sonu (@sunil51212) November 13, 2024

Sanju in the last 4 T20is:

Century.
Century.
Duck.
Duck. pic.twitter.com/VjHvSv4fMs

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 13, 2024

Sanju Samson in his last 4 innings:

111
107
0
0

💯💯🦆🦆#SanjuSamson #SAvIND pic.twitter.com/a2X9CEyogj

— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) November 13, 2024

 

 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...