Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: डरबन में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, शतक जड़ इस अविश्वसनीय उपलब्धि को किया अपने नाम

Sanju Samson (Pic Source-X)

इस समय साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच पहला टी20 मैच डरबन में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा।

संजू सैमसन ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। बता दें कि, संजू सैमसन ने इस मैच में 50 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रन बनाए। संजू सैमसन भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़े। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टी20 में मैच विनिंग शतक मारा था।

इस मैच में भी संजू सैमसन ने पहली गेंद से ही तगड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया था। संजू सैमसन के अलावा अभिषेक शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सात रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 21 रनों की पारी खेली जबकि तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। रिंकू सिंह 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए जबकि हार्दिक पांड्या दो रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से Gerald Coetzee ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में काफी अच्छी वापसी की है और टीम इंडिया को 202 रन पर ही रोक दिया है। संजू सैमसन की बात की जाए तो यह टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 203 रन बनाने हैं

मेजबान को अगर पहले टी20 जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 203 रन बनाने होंगे। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और वो इस लक्ष्य को जरुर हासिल करना चाहेंगे।

टीम इंडिया की बात की जाए तो अगर उन्हें यह मैच जीतना है तो टीम के गेंदबाजों को आक्रामक गेंदबाजी करते हुए लगातार अंतराल में विकेट लेने होंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...