Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: जड़े दो लगातार शतक, लेकिन Gqeberha में खाता भी नहीं खोल पाए इनफॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन

Sanju Samson (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और मेजबान ने इनफॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन को पहले ही ओवर में वापस पवेलियन भेज दिया।

संजू सैमसन दूसरे टी20 में बिना खाता खोले आउट हो गए। उनका विकेट मार्को जानसेन ने झटका। मार्को जानसेन की गेंद पर संजू सैमसन बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से मिस होकर सीधा विकेट पर जा लगी। बता दें कि, संजू सैमसन ने इससे पहले लगातार दो शतक जड़े थे। उन्होंने पहले बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में शतक मारा और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टी20 में भी शतक जड़ा।

तमाम फैंस को उम्मीद थी कि दूसरे टी20 में भी संजू सैमसन बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई है लेकिन उनके पास अभी भी कई शानदार बल्लेबाज हैं जो अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाते हुए उन्हें मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं।

एक बार फिर फेल हुए अभिषेक शर्मा

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और चार रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में काफी खराब बल्लेबाजी की है। पहले टी20 मैच में भी अभिषेक शर्मा सात रन बनाकर आउट हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टीम इंडिया के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की है।

बता दें कि, चार मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अगर दक्षिण अफ्रीका को इस सीरीज में बने रहना है तो उन्हें इस दूसरे टी20 को जीतना बेहद जरूरी है। इस मुकाबले के बाद इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 13 नवंबर को सेंचुरियन में होगा जबकि चौथे और अंतिम टी20 मैच जोनासबर्ग में खेला जाएगा। भले ही संजू सैमसन दूसरे टी20 में बड़ा स्कोर ना बना पाए हो लेकिन उन्हें बचे हुए दो मैच में अपनी टीम की ओर से मैच विनिंग पारी खेलते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026 – ग्रुप स्टेज में इन 3 अंडररेटेड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण अब समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट सुपर-8 दौर में प्रवेश कर...

NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच में होगी कांटे की टक्कर, जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

NZ vs PAK: head to head stats (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में, न्यूजीलैंड शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम...

‘मैं यह चैप्टर बंद करता हूं’ – राहुल चाहर ने पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की पुष्टि की!

T20 World Cup 2026 India Pakistan (Image credit Twitter – X) भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा करते हुए पत्नी ईशानी...

T20 WC 2026, NZ vs PAK: बाबर आजम को किया जाएगा बाहर? दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें नजर

T20 WC 2026, NZ vs PAK (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 स्टेज का 41वां मैच 21 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और...