Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरे टी20 मैच में ट्रिस्टन स्टब्स को जुझारू पारी के चलते मिला POTM अवाॅर्ड

Tristan Stubbs (Image Credit- Twitter X)

SA vs IND 2nd T20i: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 10 नवंबर, रविवार को Gqeberha के सेंट जाॅर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस लो स्कोरिंग मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है।

मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में उन्होंने संयम दिखाते हुए एक छोर संभालते हुए 41 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 47* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। स्टब्स को इस पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

Tristan Stubbs wins POTM award for his clutch innings. 👌 pic.twitter.com/rnZ6E6F9oB

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 10, 2024

साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरे टी20 मैच का हाल

तो वहीं मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का टाॅप ऑर्डर बुरी तरह फेल साबित हुआ। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 124 रन ही बना पाई।

संजू सैमसन (0), अभिषेक शर्मा (4) और सूर्यकुमार यादव (4) ने बल्लेबाजी में निराश किया। हालांकि, भारत के लिए तिलक वर्मा ने 20, अक्षर पटेल ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 39* रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से भारत एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। साउथ अफ्रीका के लिए जेराल्ड कोअत्जी, मार्को यान्सेन, एंडले सिमेलाने, एडेन मार्करम और Nqabayomzi Peter को 1-1 सफलता मिली।

इसके बाद, जब साउथ अफ्रीका भारत से मिले 125 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी, तो भारतीय स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी को देख लगा कि भारत इस मैच को बचा लेगा, लेकिन अंत में जेराल्ड कोअत्जी (19*) ने 9 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर ट्रिस्टन स्टब्स 47* का अच्छा साथ दिया।

दोनों की जोड़ी ने मैच को 19वें ओवर में ही खत्म कर दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती को 5 और अर्शदीप सिंह व रवि विश्नोई को 1-1 सफलता मिली। इस जीत के साथ मेजबान ने टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...

IPL 2026: केकेआर को झटका, हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। बता दें टीम के प्रीमियम...

IPL 2026: SRH की कप्तानी संभाल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप हीरो ईशान किशन?

Ishan Kishan to lead Sunrisers Hyderabad in IPL 2026? (image via getty) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने के लिए सबसे आगे...

17 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCB ने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की घोषणा की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल-मई...