Skip to main content

ताजा खबर

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका का टॉप बैटिंग ऑर्डर फिर हुआ फ्लॉप, 11-0 से सीधा 23-4 पर पहुंची टीम

SA vs BAN साउथ अफ्रीका का टॉप बैटिंग ऑर्डर फिर हुआ फ्लॉप 11-0 से सीधा 23-4 पर पहुंची टीम

SA vs BAN (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024, SA vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 21वां मुकाबला आज (10 जून) न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है, लेकिन यह फैसला गलत साबित होते हुए नजर आ रहा है। क्योंकि टीम का टॉप ऑर्डर एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है। टीम ने 23 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं।

SA vs BAN: बांग्लादेशी गेंदबाज तंजीम हसन साकिब ने पावरप्ले में लिए 3 बड़े विकेट

बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। ओवर की आखिरी गेंद पर तंजीम हसन साकिब के खिलाफ रीजा हेंड्रिक्स गोल्डन डक पर LBW आउट हुए थे। तंजीम हसन ने फिर तीसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड किया। क्विंटन डी कॉक ने 11 गेंदों में एक चौके और 2 छक्कों की मदद से 18 रनों की पारी खेली।

दोनों ओपनर का विकेट गंवाने के बाद कप्तान एडेन मार्करम के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन मार्करम भी आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। चौथे ओवर में तस्कीन अहमद ने एडेन मार्करम (4) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। तंजीम हसन साकिब ने फिर अपने स्पैल का तीसरा ओवर डालते हुए ट्रिस्टन स्टब्स पर शिकंजा कसा।

पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स कवर्स की ओर शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन शाकिब अल हसन ने डाइव लगाते हुए एक अच्छा कैच पकड़ा। स्टब्स को आज डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। और साउथ अफ्रीका को पावरप्ले के अंदर 23 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम ने पावरप्ले में 4 विकेट खोकर मात्र 25 रन बनाए।

नीदरलैंड्स के खिलाफ भी साउथ अफ्रीका की बैटिंग ऑर्डर का हुआ था कुछ ऐसा ही हाल

आपको बता दें नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी साउथ अफ्रीका की बैटिंग ऑर्डर का कुछ ऐसा ही हाल था। 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 12 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। रीजा हेंड्रिक्स (3), क्विंटन डी कॉक (रन-आउट), एडेन मार्करम (0), और हेनरिक क्लासेन (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 37 गेंदों में 33 रन बनाए। और डेविड मिलर की 51 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी के बल पर टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...