Skip to main content

ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty)
SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty)

शनिवार, 31 अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेली गई सीरीज-निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही, 10 साल के लंबे इंतजार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में फिर से नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

इस जीत के साथ प्रोटियाज ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली और जनवरी 2016 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। पहला मैच हारने के बाद, टेम्बा बावुमा की टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो टेस्ट मैच जीते। केप टाउन में खेले गए निर्णायक मुकाबले में, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 100 रनों से पिछड़ने के बावजूद दूसरी पारी में 387 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया और मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य रखा।

साइमन हार्मर ने 16 रन देकर 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम लगातार दबाव के आगे बिखर गया और चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम महज 111 रनों पर सिमट गई। स्पिनर साइमन हार्मर ने 16 रन देकर 6 विकेट लिए, यह 1952 में ह्यू टेफील्ड के 81 रन देकर 7 विकेट लेने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शुरुआत में ही महत्वपूर्ण झटके दिए और इसी मैच के दौरान अपने टेस्ट करियर में 350 विकेट लेने का मुकाम हासिल किया।

इस जीत के बाद, दक्षिण अफ्रीका 124 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया (122 अंक) को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इस जीत ने दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका लगा है वे आईसीसी रैंकिंग और डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग, दोनों में ही शीर्ष स्थान से नीचे खिसक गए हैं।

यह भी पढ़ें – ‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...