Skip to main content

ताजा खबर

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, तो कुछ बड़े भारतीय और इंटरनेशनल क्रिकेटरों के हाथ निराशा लगी।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा, और वह आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा युवा अनकैप्ड प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को क्रमश 14.20 करोड़ में खरीदकर, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भविष्य में निवेश करते हुए सबको चौंकाया।

तो वहीं, इस ऑक्शन में आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स ने भी कुछ शानदार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। मैनेजमेंट ने टीम की स्पिन गेंदबाजी को और धार देते हुए जडेजा की मदद के लिए अनुभवी रवि विश्नोई, युवा विग्नेश पुथुर व यश राज पुंजा को खरीदा। इस ऑक्शन में टीम 16.05 करोड़ रुपए की बची हुई पर्स के साथ उतरी, जिसमें उसे कुल 9 रिक्त स्थान भरने थे, जिसमें सिर्फ 1 ही विदेशी स्लाॅट्स खाली था।

IPL 2026 के लिए राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) की पूरी टीम

नाम रोल प्राइस (करोड़ में)
ध्रुव जुरेल (रिटेन) विकेटकीपर 14
जोफ्रा आर्चर (रिटेन) गेंदबाज 12.5
क्वेन मफाका (रिटेन) गेंदबाज 1.5
लुआन डे प्रिटोरियस (रिटेन) विकेटकीपर 0.3
नांद्रे बर्गर (रिटेन) गेंदबाज 3.5
रियान पराग (रिटेन) ऑलराउंडर 14
संदीप शर्मा (रिटेन) गेंदबाज 4
शिमरन हेटमायर (रिटेन) बल्लेबाज 11
शुभम दुबे (रिटेन) बल्लेबाज 0.8
तुषार देशपांडे (रिटेन) गेंदबाज 6.5
वैभव सूर्यवंशी (रिटेन) बल्लेबाज 1.1
यशस्वी जायसवाल (रिटेन) बल्लेबाज 18
युधवीर सिंह (रिटेन) गेंदबाज 0.35
डोनावन फरेरा (ट्रेड) विकेटकीपर 1
रवींद्र जडेजा (ट्रेड) ऑलराउंडर 14
सैम करन (ट्रेड) ऑलराउंडर 2.4
रवि विश्नोई (खरीदा) गेंदबाज 7.2
रवि सिंह (खरीदा) विकेटकीपर 0.95
सुशांत मिश्रा (खरीदा) गेंदबाज 0.9
विग्नेश पुथुर (खरीदा) गेंदबाज 0.3
यश राज पुंजा (खरीदा) गेंदबाज 0.3
ब्रजेश शर्मा (खरीदा) गेंदबाज 0.3
अमन राव परेला (खरीदा) गेंदबाज 0.3
एडम मिल्ने (खरीदा) गेंदबाज 2.4
कुलदीप सेन (खरीदा) गेंदबाज 0.75

पर्स खर्च – 122.35 करोड़

पर्स बचा – 2.65 करोड़

खिलाड़ी खरीदे – 25/25

विदेशी खिलाड़ी – 8/8

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: नेपाल के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग XI घोषित, बेन डकेट बाहर

T20 World Cup England (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का ऐलान...

T20 WC 2026: वानखेड़े स्टेडियम में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? जाने यहां 

England (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने विजयी अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच...

Video of the Day: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी हैट्रिक से स्कॉटलैंड पस्त, वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत

Romario Shepherd (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स, कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर वेस्टइंडीज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दो...

T20 World Cup 2026: IND vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 WC 2026, IND vs USA: Top 10 funny memes (image via X) टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में भारत को यूएसए ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन शनिवार को...