Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma IPL 2025: क्या रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई? इस टीम की ओर से मिला बड़ा ऑफर

Rohit Sharma IPL 2025 क्या रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई इस टीम की ओर से मिला बड़ा ऑफर

Rohit Sharma (Photo Source: IPL/BCCI)

Rohit Sharma join this team before IPL 2025: आईपीएल 2025 टूर्नामेंट से पहले एक मेगा नीलामी आयोजित की जाएगी उसके बाद आपके पसंदीदा खिलाड़ी किसी अन्य टीम के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आगामी सीजन में किसी और टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। जब आईपीएल 2024 चल रहा था, तब ऐसी अफवाहें थीं कि रोहित मुंबई इंडियंस (Mumbai Indias) छोड़ने वाले हैं। अब एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा से छिन ली गई थी कप्तानी 

आईपीएल 2024 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव देखा था। कप्तान रोहित शर्मा से नेतृत्व की जिम्मेदारी छीन ली गई थी और ये जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई। इसलिए यह अनुमान लगाया गया कि रोहित अगले आईपीएल सीजन में मुंबई छोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में किस टीम में जाएंगे?

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित मुंबई छोड़कर आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

रोहित शर्मा ने 2013 से मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी संभाली थी। तब से लेकर 2023 तक उन्होंने इस टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है। लेकिन 2024 सीजन की शुरुआत से पहले उन्हें अचानक कप्तानी से हटा दिया गया और यह जिम्मेदारी हार्दिक को सौंप दी गई। इस फैसले के बाद फैंस अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए। इस बीच कुछ लोग कह रहे थे कि रोहित को अचानक कप्तानी से हटाना गलत है।

यह सिर्फ चर्चा है कि रोहित शर्मा मुंबई छोड़ देंगे। इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए ये देखना अहम होगा कि 2025 की नीलामी में क्या होगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए भी खेल सकते हैं। फिलहाल रोहित मुंबई इंडियंस टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस द्वारा उन्हें रिलीज करने की संभावना बहुत कम है।

আরো ताजा खबर

LPG संकट IPL 2026 के आयोजन पर डालेगा असर? BCCI अधिकारी ने दिया जवाब

Will India’s LPG crisis affect the conduction of the IPL? (image via getty) पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में काफी रुकावटें आई हैं। ईरान...

14 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. KKR ने IPL 2026 के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए जिम्बाब्वे के...

IPL 2026: मुस्तफिजुर रहमान की जगह Blessing Muzarabani केकेआर में हुए शामिल

Blessing Muzarabani joins KKR (image via getty) ब्लेसिंग मुजरबानी, जिनका 2026 टी20 विश्व कप में प्रदर्शन शानदार रहा था, ने कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने का बुलावा मिलने के...

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...