
Rohit Sharma (Photo Source: IPL/BCCI)
Rohit Sharma join this team before IPL 2025: आईपीएल 2025 टूर्नामेंट से पहले एक मेगा नीलामी आयोजित की जाएगी उसके बाद आपके पसंदीदा खिलाड़ी किसी अन्य टीम के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आगामी सीजन में किसी और टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। जब आईपीएल 2024 चल रहा था, तब ऐसी अफवाहें थीं कि रोहित मुंबई इंडियंस (Mumbai Indias) छोड़ने वाले हैं। अब एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।
आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा से छिन ली गई थी कप्तानी
आईपीएल 2024 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव देखा था। कप्तान रोहित शर्मा से नेतृत्व की जिम्मेदारी छीन ली गई थी और ये जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई। इसलिए यह अनुमान लगाया गया कि रोहित अगले आईपीएल सीजन में मुंबई छोड़ सकते हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में किस टीम में जाएंगे?
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित मुंबई छोड़कर आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
रोहित शर्मा ने 2013 से मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी संभाली थी। तब से लेकर 2023 तक उन्होंने इस टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है। लेकिन 2024 सीजन की शुरुआत से पहले उन्हें अचानक कप्तानी से हटा दिया गया और यह जिम्मेदारी हार्दिक को सौंप दी गई। इस फैसले के बाद फैंस अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए। इस बीच कुछ लोग कह रहे थे कि रोहित को अचानक कप्तानी से हटाना गलत है।
यह सिर्फ चर्चा है कि रोहित शर्मा मुंबई छोड़ देंगे। इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए ये देखना अहम होगा कि 2025 की नीलामी में क्या होगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए भी खेल सकते हैं। फिलहाल रोहित मुंबई इंडियंस टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस द्वारा उन्हें रिलीज करने की संभावना बहुत कम है।
7 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज
इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो
T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

