Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma: ICC Ranking में दिखा हिटमैन का जलवा, ODI और टेस्ट में टॉप 5 में हुई एंट्री

Rohit Sharma (Pic Source-X)

Rohit Sharma ICC Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 में लौटे आए हैं। सितंबर 2021 के बाद पहली बार बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 में रोहित की वापसी हुई है। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी किए गए टेस्ट रैंकिंग में रोहित सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय बल्लेबाज थे। इसके अलावा ODI रैंकिंग में रोहित का नाम टॉप 2 में मौजूद है।

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड पर भारत की सीरीज जीत में अहम रोल निभाया था। जायसवाल ने रिकॉर्ड तोड़ सीरीज  में 712 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। रोहित ने भी दो शतक लगाए थे और 400 रन बनाए थे। उसके बाद से टीम इंडिया ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है फिर भी ये सभी खिलाड़ी खुद को टॉप-10 में रखने में कामयाब रहे हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वे अब 751 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर आ गए हैं। यशस्वी जायसवाल भी 740 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, विराट कोहली को भी एक स्थान का मुनाफा हुआ है और वे 737 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर हैं। यह सभी खिलाड़ी बिना टेस्ट खेले ही अपनी रैंकिंग में उछाल दर्ज करने में कामयाब रहे और अब 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।

ODI रैंकिंग में भी दिखा भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

वहीं अगर ODI रैंकिंग की बात करें तो वहां भी टॉप 5 में तीन भारतीय बल्लेबाजों का नाम है। इस लिस्ट में नंबर दो पर 765 रेटिंग प्वाइंट के साथ रोहित दूसरे नंबर पर हैं। वहीं नंबर तीन पर शुभमन गिल हैं। उनका रेटिंग प्वाइंट 763 है। वहीं तीसरे नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। विराट के नाम घी 746 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

 

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...