Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma: कोहली की तरह रोहित शर्मा भी भारत छोड़कर इस देश में बसने को तैयार, खरीद चुके हैं घर- Fact Check

Rohit Sharma: कोहली की तरह रोहित शर्मा भी भारत छोड़कर इस देश में बसने को तैयार, खरीद चुके हैं घर- Fact Check

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

Rohit Sharma planning to settle abroad : कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही रोहित ने यह ऐलान किया है कि वह कुछ समय के लिए वनडे और टेस्ट मैच खेलेंगे। लेकिन ये सीनियर बल्लेबाज अभी से ही क्रिकेट को अलविदा कहकर घर बसाने के बारे में सोच रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहित और कोहली को लेकर कुछ तरह की अफवाहें वायरल हो रही हैं। खबरें आई थीं कि विराट अपने परिवार के साथ लंदन में बसना चाहते हैं। हालांकि, इसपर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। अब कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि Rohit Sharma भी उसी राह पर हैं। लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं।

भारत छोड़कर रोहित शर्मा ने न्यूयॉर्क में बसेंगे?

Rohit Sharma to Leave India and Settle in New York: सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक रोहित शर्मा भारत छोड़ सकते हैं। कथित तौर पर हिटमैन विदेश में एक नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा अमेरिका के लोकप्रिय शहर न्यूयॉर्क में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रोहित शर्मा के विदेश में बसने की क्या है वजह?

इंटरनेट पर इस बात पर भी बहस चल रही है कि स्टार क्रिकेटर भारत छोड़कर विदेश में क्यों बसते हैं। दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली की दीवानगी के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। इसलिए वह भारत में पर्सनल लाइफ खुल कर नहीं जी सकते हैं। क्योंकि वह कहीं भी जाते हैं लोग उनके पीछे पड़ जाते हैं और साथ ही उनसे मिलने और तस्वीरें लेने की मांग करते हैं।

ऐसे में विदेश ही उनके पास एक ऑप्शन होता है जहां वह अपनी लाइफ खुल कर जी सकते हैं। इसी वजह से रोहित और कोहली ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विदेश में बसने के बारे में सोचा होगा।

Fact Check- Is Rohit Sharma planning to settle abroad? (क्या रोहित शर्मा भारत छोड़कर विदेश में बसने का प्लान बना रहे हैं?)

रोहित शर्मा को लेकर ऐसी जो भी बातें सोशल मीडिया पर की जा रही है, फिलहाल उसका कोई भी प्रमाण नहीं है। ऐसे में इन खबरों को सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता है। इसलिए यह खबर फिलहाल एक अफवाह है और इसकी सच्चाई की गारंटी न के बराबर है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: बड़ी खबर! आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका, जसप्रीत बुमराह को करेंगे रिप्लेस

SL vs IND: Auqib Nabi Earns Maiden India Test Call-Up for Sri Lanka Series as Replacement for Jasprit Bumrah (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज...

3 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 1: बारिश से प्रभावित पहले दिन वेस्टइंडीज ने डटकर खेलते हुए थोड़ी बढ़त हासिल की दूसरे...

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...