Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma के बचाव में उतरे Aaron Finch, पत्‍नी Ritika Sajdeh ने किया सलाम, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Aaron Finch and Rohit Sharma, Ritika Sajdeh. (Source – Getty Images/Ritika Sajdeh)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कथित तौर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में पहला टेस्ट मिस कर सकते हैं, जो 22 नवंबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह और उनकी पत्नी रितिका सजदेह अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस वजह से वो पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित ने पितृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया है। हालांकि, वह उन प्लेयर्स की लिस्ट में हैं जो रविवार, 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे, जबकि एक अन्य ग्रुप सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाला है। जब से रोहित शर्मा के टेस्ट मैच छोड़ने की बात हुई है तब से उनको लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स कुछ न कुछ बयान दे रहे हैं।

सुनील गावस्कर के बयान आरोन फिंच ने दी अपनी प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अब रोहित शर्मा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुनील गावस्कर ने साफ तौर पर कहा कि अगर रोहित शर्मा पहले और दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें कप्तानी नहीं करनी चाहिए। सीरीज में उप कप्तान को टीम की कमान मिलनी चाहिए। किसी भी कप्तान के लिए सीरीज का पहला मुकाबला खेलना जरूरी होता है।

सुनील गावस्कर के इस बयान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने अपनी असहमति जताते हुए रोहित शर्मा का सपोर्ट किया। फिंच का मानना है कि रोहित शर्मा अगर अपने बच्चे के जन्म को लेकर उपलब्ध नहीं रहते हैं तो ये उनका निजी फैसला है। एरोन फिंच के इस बयान पर रितिका सजदेह का रिएक्शन कमाल का था जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोन फिंच के बयान पर रितिका सजदेह का रिएक्शन हुआ वायरल

एरोन फिंच ने सुनील गावस्कर से अपनी असहमति जताते हुए कहा, ‘मैं सनी से असहमत हूं। रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं। अगर आपको घर रहना है क्योंकि आपकी पत्नी को बच्चा होने वाला है तो यह बहुत ही खूबसूरत पल होता है। इस मामले में आपको जितना समय लेना है ले सकते हैं।’ एरोन फिंच के इस बयान पर रितिका सैल्यूट वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...