
Rohit And Virat (Pic Source-X)
हर टेस्ट मैच के साथ Rohit और Virat का प्रदर्शन 22 गज पर गिरता जा रहा है, जहां ये दोनों बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी फैन्स के बीच उनका क्रेज बरकरार है, जिसका नजारा मुंबई में देखने को मिला है और रोहित-विराट जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Rohit और Virat इस सीरीज में भी फेल रहे हैं
लंबे समय बाद टीम इंडिया ने रेड बॉल क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेली थी, जिसे भारतीय टीम ने 2-0 से अपने नाम की थी। लेकिन इस सीरीज में Rohit और Virat बल्लेबाजी में पूरी तरह फेल रहे थे, लेकिन जीत के चलते इन दोनों के प्रदर्शन की ज्यादा बात नहीं हुई थी। लेकिन कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट सीरीज हार गई है, साथ ही एक बार फिर से रोहित और विराट रन बनाने में असफल रहे हैं। जिसके बाद दोनों बल्लेबाज सभी के निशाने पर है और दोनों की जमकर आलोचना हो रही है।
Rohit और Virat को देख फैन्स ने खो दिया अपना आपा
*Rohit और Virat का एक वीडियो हो रहा है इस समय सोशल मीडिया पर वायरल।
*वानखेड़े स्टेडियम के पवेलियन से नीचे उतरकर मैदान में जा रहे थे दोनों खिलाड़ी।
*इस दौरान जाली के पीछे खड़े फैन्स क्रेजी हो गए थे रोहित-विराट को इतना पास देख।
*सभी फैन्स लगा रहे थे दोनों को आवाज और अपने मोबाइल में बना रहे थे वीडियो।
आप भी देखो Rohit और Virat का क्रेज
Captain Rohit Sharma and Virat Kohli walking at iconic Wankhede stadium.🥶🔥
The Aura of world cup winning captain @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/J8iaDygqKM
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) November 2, 2024
क्या हुआ मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन?
वहीं मुंबई टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया 263 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, इस दौरान पंत और गिल ने अर्धशतक लगाया था। वहीं कीवी टीम दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी नहीं कर पाई, दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं और 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया की तरफ से 4 विकेट जडेजा को मिले, तो 3 विकेट अश्विन ने लिए और 1-1 विकेट आकाश दीप के अलावा सुंदर को मिला।
एक नजर डालते हैं इस स्कोर कार्ड पर
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

