Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant को अब से सभी बुलाएंगे “Pocket…..” मैच के बाद मिला नया नाम; देखें वीडियो

Rishabh Pant (Pic Source X)

भारतीय टीम ने शनिवार को बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 चरण में भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम इस विश्व कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और सुपर-8 चरण में भी उन्होंने लगातार दो मैच जीते हैं। बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद सर विवियन रिचर्ड्स के भारत के ड्रेसिंग रूम में आने का एक वीडियो शेयर किया है।

भारत का सुपर-8 चरण का अंतिम मैच 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। इस बीच, हमेशा की तरह, बीसीसीआई ने रविवार को सोशल मीडिया पर भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स नजर आ रहे हैं। इस बार वह भारत के ड्रेसिंग रूम में आयोजित बेस्ट फील्डर पुरस्कार समारोह का हिस्सा थे। इस बार उन्होंने कार एक्सीडेंट के बाद जोरदार वापसी कर रहे ऋषभ पंत की तारीफ की, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो 

📽️ 𝗗𝗿𝗲𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝗥𝗼𝗼𝗺 𝗕𝗧𝗦 | 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝘃𝘀 𝗕𝗮𝗻𝗴𝗹𝗮𝗱𝗲𝘀𝗵

At the Sir Vivian Richards Stadium, it is the legend himself who presented the fielder of the match medal! 🏅

WATCH 🎥🔽 – By @RajalArora | #T20WorldCup | #TeamIndia | #INDvBAN | @ivivianrichards

— BCCI (@BCCI) June 23, 2024

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने विवियन रिचर्ड्स को भारतीय ड्रेसिंग रूम में बुलाया। पूरी टीम ने विवियन रिचर्ड्स का ड्रेसिंग रूम में स्वागत किया। विवियन रिचर्ड्स ने आते ही विराट कोहली को गले लगाया और टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से हाथ मिलाया। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की सराहना की। रिचर्ड्स ने यह भी कहा कि अगर वेस्टइंडीज टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं करता है तो वह भारतीय टीम का समर्थन करेंगे।

Rishabh Pant को मिला नया उपनाम –

इसके अलावा पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी नया नाम दिया है। दरअसल, पंत को भारतीय क्रिकेट का स्पाइडर मैन कहा जाता है लेकिन अब विवियन रिचर्ड्स ने उन्हें नया नाम दिया है। सर विवियन रिचर्ड्स ने ऋषभ पंत को ‘पॉकेट रॉकेट’ कहा है।

दिलचस्प बात यह है कि हर मैच के बाद टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ फील्डर मेडल के लिए नामांकित करते हैं और यह सिलसिला जारी टूर्नामेंट में भी जारी है। स

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, अक्षर पटेल को बेस्ट फील्डर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया था। इसके बाद विवियन रिचर्ड्स ने विश्व टी20 के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मेडल प्रदान किया। इस बार उन्होंने बेस्ट फील्डिंग का अवॉर्ड जीता। इस मैच में सूर्या ने लिटन दास का कैच पकड़ा, ये एक अद्भुत कैच था।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...