Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant की इंस्टा स्टोरी ने मचाया बवाल, विकेटकीपर अचानक देने लगा ज्ञान

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

कीवी टीम के खिलाफ हुए आखिरी टेस्ट मैच में Rishabh Pant का बल्ला जमकर चला, लेकिन इस दौरान उनको किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। दूसरी ओर टीम इंडिया का इस टेस्ट सीरीज में सूपड़ा भी साफ हो गया, जिसके बाद पंत ने एक ऐसी इंस्टा स्टोरी शेयर कर दी जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई।

दोनों पारियों में चला था Rishabh Pant का बल्ला

जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारियों में Rishabh Pant का बल्ला चला था, वहीं दूसरी पारी में उनको आउट देने पर काफी ज्यादा बवाल मचा था। वैसे पंत ने पहली पारी में कुल 60 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में उनके बल्ले से 64 रन निकले थे। लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाजों ने एजाज पटेल के सामने घुटने टेक दिए और टीम इंडिया 147 रनों का टारगेट भी चेज नहीं कर पाई।

Rishabh Pant को अचानक ये क्या हो गया?

*कीवी टीम के खिलाफ मिली हार के बाद Rishabh Pant ने शेयर की इंस्टा स्टोरी।
*जहां पंत ने इंस्टा स्टोरी में एक मोटिवेशनल संदेश शेयर किया है फैन्स के साथ में।
*जिसमें लिखा है कि लाइफ एक सीजन की पूरी सीरीज है और ग्रोथ का एक च्रक है।
*एक तरह से पंत की ये इंस्टा स्टोरी जीवन के उतार और चढ़ाव से जुड़ी है।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी Rishabh Pant ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

टीम इंडिया के खिलाफ फूट पड़ा Virender Sehwag

कीवी टीम ने टेस्ट सीरीज में Team India का 3-0 से सूपड़ा साफ किया है, जिसके बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Virender Sehwag का टीम इंडिया के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। जहां सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मैच की एक तस्वीर लगाई और कैप्शन में टीम इंडिया के खिलाफ काफी कुछ लिखा। सहवाग ने लिखा- ये हमारी टीम का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है, स्पिन को खेलने के Skill में Upgrade करने का समय आ चुका है । आगे सहवाग ने लिखा- कुछ प्रयोग छोटे प्रारूप के लिए अच्छे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में इस तरह के अनावश्यक प्रयोग करना वास्तव में खराब था। टॉम लैथम और उनकी टीम को वो करने के लिए बधाई जो हर मेहमान टीम के लिए एक सपना होता है और कोई दूसरी इस तरह से जीत नहीं सकता।

Virender Sehwag का सोशल मीडिया पोस्ट भी देख लो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag)

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...